Hindi, asked by harsh8216, 8 months ago

शब्द और पद का एक एक उदाहरण दीजिये​

Answers

Answered by alkapahwarohini
6

Answer:

वाक्य में प्रयुक्त होने पर शब्द 'पद' कहा जाता है। उदाहरण: जैसे 'सेब' एक शब्द है। पर, वाक्य में – मोहित सेब खाता है, इस प्रकार वो प्रयुक्त होने पर पद कहलाता है।

plz follow me and mark this as Brainliest answer

Answered by omijadz0903
3

Answer:

शब्द  उदाहरण

क + म + ल = कमल

ल + म + क = लमक

पद उदाहरण

सीता गाती है।

ईश्वर रक्षा करे।

Explanation:

शब्द की परिभाषा

एक से अधिक वर्णों के मेल से बने सार्थक वर्ण-समूह शब्द कहलाते हैं।

जैसे -

सोहन, खीर, मीरा, खेलता, शतरंज इत्यादि।

दूसरे शब्दों में कहा जाता है कि -

1. शब्द वर्णों के मेल से बनते हैं।

2. शब्द सार्थक वर्ण-समूह या अक्षर-समूह होते हैं।

3. शब्द स्वतन्त्र रूप में प्रयुक्त होते हैं। वर्णों का वही समूह शब्द कहलाता है, जिसका प्रयोग स्वतन्त्र रूप से होता है।

जब आप एक से अधिक वर्णों को मिलाकर कोई शब्द बनाते हैं तो वो जरुरी नहीं कि शब्द कहा जाए वह एक सार्थक अर्थात अर्थपूर्ण शब्द होना चाहिए तभी उसे शब्द की परिभाषा दी जा सकती है।

उदाहरण के तौर पर देखिए -

क + ल + म = कलम

क + म + ल = कमल

ल + म + क = लमक

ल + क + म = लकम

पद की परिभाषा

जब कोई शब्द स्वतंत्र न रहकर व्याकरण के नियमों में बँध जाता है, तब वह शब्द ‘पद’ बन जाता है। इस प्रकार वाक्य में प्रयुक्त शब्द ही ‘पद’है। कारक, वचन, लिंग, पुरुष इत्यादि में बँधकर शब्द ‘पद’बन जाता है।

जैसे -

सीता गाती है।

ईश्वर रक्षा करे।

Similar questions