Hindi, asked by sand1ySU6RYeesi, 1 year ago

Shabd aur pad me kya difference hai.

Answers

Answered by tejasmba
8

शब्द - एक या अनेक वर्णों से बना हुआ अर्थपूर्ण समूह शब्द कहलाता है।

जैसे – राम, आम, खा, इत्यादि

पद - जब इन अर्थपूर्ण शब्दों का प्रयोग वाक्य में किया जाता है, तो उस शब्द को पद कहते है। यह शब्द मात्र शब्द नहीं होते हैं बल्कि यह शब्द वाक्य में संज्ञा, वचन, लिंग, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, इत्यादि दर्शाता है। और वाक्य में प्रयोग होने वाले शब्द पद कहलाते हैं।

जैसे – राम आम खा रहा है।

इस वाक्य में राम और आम शब्द का पद परिचय है संज्ञा, इसका वचन है एकवचन, और खा रहा है का पद परिचय है क्रिया।

Answered by Anonymous
54

उत्तर:

शब्द:

वर्णो के सार्थक समूह को शब्द कहते है।

जैसे: बालक, पुस्तक, पंखा, शहर, मिठाई, आदि।

शब्द के प्रकार:

१). विकारी शब्द : वे शब्द जिनमे रूप परिवर्तन होता है, उन्हें विकारी शब्द कहते है।  

२). अविकारी शब्द : वे शब्द जिसमे रूप परिवर्तन नहीं होता, उन्हें अविकारी शब्द कहते है।

पद:

जब शब्द का वाक्य में प्रयोग कर दिया जाता है तब उसे पद की संज्ञा दे दी जाती है।

जैसे:

१). बालक पुस्तक पढता है।

२). मैं जयपुर शहर में रहती हूँ।

३). उसे मिटाई पसंद नहीं है।

उपयुक्त वाक्यों में प्रयुक्त - बालक, पुस्तक, शहर, मिटाई पद है।

Similar questions