Hindi, asked by Tejassharmaji, 1 year ago

‌शबद व पद मे क्या अंतर है। उदाहरण सहित स्पष्ट किजिए

Answers

Answered by Anonymous
25
I hope this helps you dear friend.

[ Sorry if you don't understand my handwriting ]
Attachments:
Answered by atul103
8
वर्णों के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं। यह एक स्वतंत्र इकाई के रूप में होता है। जैसे- राम, मारा आदि।


परन्तु जब यह वाक्य में प्रयुक्त होता है, तो व्याकरणिक नियमों में बंध जाने के कारण पद कहलाता है। जैसे- राम ने रावण को मारा




शब्द – एक से अधिक वर्णों के मेल से बने सार्थक वर्ण – समूह शब्द कहलाते हैं ; जैसे – सोहन , खीर , मीरा , खेलता , शतरंज इत्यादि | अत: कहा जाता है कि -


1. शब्द वर्णों के मेल से बनते हैं |
2. शब्द सार्थक वर्ण – समूह या अक्षर – समूह होते हैं |
3. शब्द स्वतन्त्र रूप में प्रयुक्त होते हैं | वर्णों का वही समूह शब्द कहलाता है , जिसका प्रयोग स्वतन्त्र रूप से होता है |


पद – जब कोई शब्द स्वतंत्र न रहकर व्याकरण के नियमों में बँध जाता है , तब वह शब्द ‘पद’ बन जाता है |
कारक , वचन ,लिंग ,पुरुष इत्यादि में बँधकर शब्द ‘पद’ बन जाता है |
इस प्रकार वाक्य में प्रयुक्त शब्द ही ‘पद’ है |
जैसे - सीता गाती है | ईश्वर रक्षा करे |

यहाँ ‘सीता’ , ‘ईश्वर’ आदि शब्द वाक्य में प्रयुक्त होकर ‘पद’ में परिवर्तित हो गए हैं
Similar questions