Hindi, asked by mohansawant2006, 13 days ago

शकुन - अपशकुन के बारे में अपने विचार लिखिए।​

Answers

Answered by shishir303
5

शकुन - अपशकुन के बारे में अपने विचार लिखिए।​

शकुन और अपशकुन अंधविश्वास पर आधारित अवधारणा है, जो न केवल भारत बल्कि कई अन्य देशों में प्रचलित है। भारत में मुख्यतः शकुन-अपशकुन को बहुत दृढ़ता से माना जाता है। प्राचीन समय में घटित हुई किसी घटना के कारण यदि किसी व्यक्ति को कोई लाभ हुआ तो उसे शकुन मान लिया गया और किसी घटना के कारण कोई हानि हुई तो उसे अपशकुन मान लिया गया। तब से एक परंपरा चल पड़ी और कुछ कार्य शकुन अपशकुन से जोड़ दिए गए ।

कोई व्यक्ति किसी काम से जा रहा होगा और रास्ते में बिल्ली ने उसका रास्ता काट दिया और बाद में उसके काम का नुकसान हो गया। तब से यह मान्यता चल पड़ी होगी कि बिल्ली द्वारा रास्ता काटने से काम का नुकसान होता है। इसी तरह अलग-अलग शकुन-अपशकुन के संबंध में अलग-अलग कहानियां जुड़ी हुई हैं।

वास्तव में ये अंधविश्वास से जुड़ी हुई बातें हैं, जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं होता। शकुन-अपशकुन कुछ नहीं होता। जो काम मन और लगन से किया जाए वो सफल होता ही है और जिस काम में मन नहीं है, आलस्य है, उसमें असफलता मिलनी है।

#SPJ2

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

कुछ और जानें...

मानसिक दासता की बेड़ियों तोड़ने से लेखक का क्या आशय है

https://brainly.in/question/30334724

वह कौन- सा गीत है जो चारों और हलचल मचा सकता है?

https://brainly.in/question/36392827

Answered by rptiple
2

Answer:

शकुन और

अपशकून पर सात आठ वाक्य लिखो

Similar questions