Science, asked by ecadiecadidisugaja, 1 month ago

शरीर के बाहरी और भीतरी रक्षक आवरण कौन बनाते है?​

Answers

Answered by diyakumari21
3

उपकला ऊतक, प्राणि शरीर में आवरण अथवा रक्षा प्रदान करने वाले ऊतक होते हैं। उपकला शरीर के अधिकतर अंगों एवं गुहिकाओं को आच्छादित करती हैं तथा विभिन्न देह-तंत्रों को अलग-अलग करती हैं।

please make my answer brainliest

Answered by bhatiamona
0

शरीर के बाहरी और भीतरी रक्षक आवरण कौन बनाते है ?

शरीर के बाहर और भीतर रक्षक आवरण 'एपीथिलियम ऊतक' यानी 'उपकला ऊतक' बनाते हैं।

व्याख्या :

'एपीथिलियम ऊतक' यानी 'उपकला ऊतक' वह ऊतक होते हैं जो अत्यंत महीन और चिकनी झिल्ली के रूप में होते हैं। यह शरीर के भीतर सभी अंगों के बाहरी पृष्ठों को आच्छादित किए रहते हैं। इन्हीं ऊतकों का दूसरा रूप शरीर के अंदर अंगों के भीतरी पृष्ठ को ढंके रहता है, जिसे अंतर्कला कहा जाता है।

यह ऊतक प्राणियों के शरीर की बाहरी सतह और शरीर के अंदर उपस्थित सभी अंगों के बाहरी तथा भीतरी सतह को ढके रहते हैं और उसके लिए एक रक्षा आवरण का कार्य करते हैं।

Similar questions