Sociology, asked by akashakki1179, 9 months ago

शरणार्थियों की समस्याएँ क्या हैं? वैश्विक नागरिकता की अवधारणा किस प्रकार उनकी सहायता कर सकती है?

Answers

Answered by Anonymous
12

Answer:

शरणार्थी:- किसी देश का मूल निवासी किसी दूसरे देश में जाकर शरण ले उसे शरणार्थी कहते हैं।

शरणार्थी दूसरे देश में जाकर शरण लेते हैं। तो उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्हें वहां पर बसने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है । अपनी जीविका कमाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है । काम ढूंढना पड़ता है वो भी नई जगह में। वहां की चाल चलन , वहां का स्वभाव, वहां का पर्यावरण, वहां के सारे तौर- तरीके रहने का ढंग सीखना पड़ता है। वहां की बोलचाल सीखनी पड़ेगी जिसमें कठिनाई होगी । वह कहां रहेंगे यह एक बड़ी समस्या होगी।

वैश्विक नागरिकता की अवधारणा उसकी सहायता कर सकती है क्योंकि उसे विश्व की नागरिकता प्राप्त है अल्बर्ट आइंस्टीन को वैश्विक नागरिकता प्राप्त थी। वह पूरे विश्व के नागरिक थे। या किसी अन्य देश में बसने तथा रहने में मदद करती हैं।

Answered by nikitasingh79
6

Answer with Explanation:

शरणार्थियों की समस्याएँ वर्तमान समय में एक महत्त्वपूर्ण समस्या बन चुकी है। सूडान, फिलिस्तीन तथा बंगलादेशी जैसे कई शरणार्थी हैं। ये सभी लोग ऐसे लोग हैं जो अपने ही देश के पड़ोसी देश में शरणार्थी बनने के लिए मजबूर किए गए हैं । शरणार्थियों के कारण एक देश की राजनीतिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है।  

बांग्लादेश से बड़ी संख्या में लोगों ने भारत में शरण ली है और देश में अवैध रूप से रह रहे हैं।

डर या रोज़गार की कमी के कारण वे अपने देशों में लौटने को तैयार नहीं हैं। इनमें से अधिकांश लोग कई वर्षों से, कई पीढ़ियों से, गैरकानूनी प्रवासियों के रूप में रह रहे हैं।

शरणार्थियों को वैश्विक नागरिकता के तहत कुछ मदद दी जा सकती है। वैश्विक नागरिकता की धारणा के अंतर्गत राष्ट्रीय सीमाओं के दोनों ओर की उन समस्याओं का सामना करना आसान हो जाता है , जिसमें कई देशों की सरकारों और लोगों की संयुक्त कार्यवाही ही आवश्यक होती है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

भारत में नागरिक अधिकारों के लिए हाल के वर्षों में किए गए किन्हीं दो संघर्षों पर टिप्पणी लिखिए। इन संघर्षों में किन अधिकारों की माँग की गई थी?  

https://brainly.in/question/11843018

देश के अंदर एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में लोगों के आप्रवासन का आमतौर पर स्थानीय लोग विरोध करते हैं। प्रवासी लोग स्थानीय अर्थव्यवस्था में क्या योगदान दे सकते हैं?

https://brainly.in/question/11843011

Similar questions