Social Sciences, asked by baleramji11, 5 hours ago

Shasan vyavastha Mein press ki kya bhumika hai

Answers

Answered by parul4747
3

Answer:

¿ शासन व्यवस्था में प्रेस की क्या भूमिका होती है।

✎... शासन व्यवस्था में प्रेस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। किसी भी शासन व्यवस्था विशेषकर किसी भी लोकतांत्रिक शासन में तो प्रेस की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। प्रेस के द्वारा हमें राष्ट्र की राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक स्थितियों तथा सरकार द्वारा बनाई तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों के बारे में जानकारी मिलती है और देश-विदेश में होने वाली घटित-घटनाओं तथा बदलते घटनाक्रम के विषय में भी निरंतर जानकारी मिलती रहती है।

प्रेस लोकतंत्र को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसी कारण प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। यदि प्रेस नहीं हो या यदि प्रेस अपनी भूमिका ईमानदारी से नहीं निभाये तो सरकारें निरंकुश हो सकती हैं। सरकार द्वारा किए गए अच्छे या बुरे कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने का कार्य प्रेस का ही होता है। क्षेत्र में कौन सी क्या समस्या है, देश की मूल समस्याएं क्या हैं, सारी बातें प्रेस द्वारा ही उजागर होती हैं, और सरकारों का ध्यान इस ओर जाता है। सरकारें अक्सर सत्ता के मद में लापरवाह हो जाती हैंं। प्रेस ऐसी सोती हुई सरकारों को जगाने का भी कार्य करती है।

विश्व में ऐसे अनेक उदाहरण रहे हैं, जहाँ पर प्रेस की सक्रियता द्वारा कई अकर्मण्य, निरंकुश या तानाशाही सरकारों का अंत तक हुआ है। इसलिए कहा जा सकता है, कि शासन व्यवस्था में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका है।  

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Explanation:

hope it helps to you

Similar questions