History, asked by subaj3982, 11 months ago

Short essay on mahatma gandhi in hindi or easy for kids

Answers

Answered by mohmmedsufiyanali19
371
राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। हम उन्‍हें प्‍यार से बापू पुकारते हैं। इनका जन्‍म 2 अक्‍टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ। सभी स्‍कूलों और शासकीय संस्‍थानों में 2 अक्‍टूबर को इनकी जयंती मनाई जाती है। उन्‍हीं के प्रेरणा से हमारा देश 15 अगस्‍त 1947 को आजाद हुआ। 

गांधीजी के पिता करमचंद गांधी राजकोट के दीवान थे। इनकी माता का नाम पुतलीबाई था। वह धार्मिक विचारों वाली थी। 

उन्‍होंने हमेशा सत्‍य और अहिंसा के लिए आंदोलन चलाए। गांधीजी वकालत की शिक्षा प्राप्‍त करने के लिए इंग्‍लैंड भी गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्‍होंने बंबई में वकालत शुरू की। महात्‍मा गांधी सत्‍य और अहिंसा के पुजारी थे। 

एक बार गांधीजी मुकदमे की पैरवी के लिए दक्षिण अ‍फ्रीका भी गए थे। वह अंग्रेजों द्वारा भारतीयों पर अत्‍याचार देख बहुत दुखी हुए। उन्‍होंने डांडी यात्रा भी की। 

गांधीजी की 30 जनवरी को प्रार्थना सभा में नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्‍या कर दी। महात्‍मा गांधी की समाधि राजघाट दिल्‍ली पर बनी हुई है।

ihope you like my answer sir plz mark as brainlist if ihas correct sir
Answered by halamadrid
151

Answer:

महात्मा गांधी एक महान भारतीय नेता थे।हर एक भारतीय को गांधीजी पर गर्व है।

महात्मा गांधी यानी मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म पोरबंदर में हुआ था।उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा इंग्लैंड में पूरी की।पढ़ाई के बाद उन्होंने कई वर्षों तक वकालात की।इसके बाद,उन्होंने अपना पूरा जीवन देश को स्वतंत्रता मिलने में बिता दिया।

महात्मा गांधी का जीने का तरीका बहुत ही साधारण था।वह खादी की धोती पहनते थे।उनका अहिंसा पर दृढ़ विश्वास था।वह हमेशा सत्य बोलते थे।अन्याय के खिलाफ लड़ते थे।

पहले भारत पर अंग्रेजों का शासन था।अंग्रेजों ने भारतवासियों पर बहुत अन्याय किया।गांधीजी ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए अहिंसा का मार्ग अपनाया।उन्होंने अपने जीवनकाल में बहुत सारे आंदोलन किए।

उन्हें लोग प्यार से 'बापू' कहते है।पूरे भारत में उन्हें 'राष्ट्रपिता' के रूप में जाना जाता है।

Explanation:

Similar questions