Hindi, asked by Maitri2289, 1 year ago

Short essay on my village 10lines in hindi

Answers

Answered by chetnabodhke
2
भारतवर्ष गाँवों का देश है | यंहा की जनसंख्या का बहुत बड़ा भाग गाँवों में निवास करता है | भोले-भाले, गरीब किन्तु ईमानदार, अनपढ़ लोग सुबह से शाम तक खेतों में परिश्रम करते हैं |

मेरा गाँव यमुना नदी के पूर्वी तट पर स्थित है | इसकी आबादी लगभग 200 परिवारों की है और सभी लोग मिलजुल कर रहते हैं | गाँव का मुख्य आय स्त्रोत कृषि और पशु पालन है | कुछ परिवार लघु उद्योग पर निर्भर हैं | मेरे गाँव में सिंचाई का अच्छा प्रबंध है | नहर, टूबवैल और कुओं द्वारा सिंचाई होती है |

गेंहू, चना, मक्का, चावल, सरसों, गन्ना यंहा की उपज है | गाँव के प्रबंध के लिए पंचायत है | भिन्न-भिन्न समितियां बनाई गई हैं | सफाई समिति गलियों की सफाई, कुओं और तालाबों की सफाई का प्रबंध करती हैं | शिक्षा समिति गाँव में शिक्षा का प्रबंध करती है | ग्राम पंचायत की आय के अनेक साधन है |

हमारा गाँव एक आदर्श गाँव है | यंहा सारी सड़कें पक्की है | यंहा बिजली की पक्की व्यवस्था है | गाँव में डिस्पेंसरी भी है | यंहा प्रौढ़ शिक्षा केन्द्र भी चल रहा है | मेरा गाँव सही मायनों में एक आदर्श गाँव है |

Similar questions