Hindi, asked by aaa43, 1 year ago

short essay on peacock in hindi

Answers

Answered by tejasmba
4

मोर पर निबंध

हमारे भारत देश का राष्ट्रीय पक्षी है मोर। मोर दिखने में यह बहुत ही सुंदर होता है। यह गहरे नीले रंग का होता है। इसके पंख के तो क्या कहने!  मोर के पंख में अनेक रंग होते है जो उसकी सुंदरता को निखारते है। इसलिए यह मेरा सबसे प्यारा पक्षी है। बारिश होने से पहले ही इस पक्षी को इसका पूर्वाभास हो जाता है। जब आकाश में काले घने बादल छाने लगते है तो यह पंख फैलाकर नृत्य करता है और अपनी मधुर आवाज से मोरनी को आवाज लगाता है और उसे रिझाता है।

हमारे देश में मोर पक्षी को बड़ा ही पवित्र माना जाता है। भगवान कृष्ण अपने मुकुट में मोर पंख ही लगाते थे। देवी सरस्वती का यह प्रिय पक्षी है और भगवान कार्तिकेय का भी वाहन है। पुरातन काल में मोर पंख का उपयोग लेखनी की तरह भी किया जाता था। हिन्दू संस्कृति के अनुसार मोर पंख को घर में रखने से सुख संपत्ति वास करती है। और हमारा कर्तव्य है कि इस राष्ट्र पक्षी की रक्षा करें।
Similar questions