Math, asked by venketeshavs4908, 7 months ago

Short Essay On Save Girl Child In Hindi

Answers

Answered by dasarisanthivardhan
0

वर्तमान समय में पूरे देश में बेटी बचाओ एक महत्वपूर्ण जागरुकता योजना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा लैंगिग भेदभाव स्तर पर लड़कियों के जीवन को बचाने के लिए कई विशेष कदम उठाये है। इस कार्य को सफल बनाने के लिए सरकार द्वारा कई प्रसिद्ध हस्तियों को भी इस योजना से जोड़ा गया है।

महिला साक्षरता और बेटी बचाओ योजना

आजकल पूरे देश में लड़कियों को बचाने के सन्दर्भ में बेटी बचाओ योजना एक महत्वपूर्ण चर्चा का विषय है। लड़कियों को बचाने के लिये बहुत से प्रभावशाली उपायों को अपनाया गया है जिसमें काफी हद तक सफलता भी प्राप्त हुई है। समाज में बड़े स्तर पर गरीबी का प्रसार है जो भारतीय समाज में अशिक्षा और लिंग असमानता का एक बहुत बड़ा कारण है। इसके साथ ही हमें लोगो को जागरुक करके भी लैंगिग असमानता को दूर करने का प्रयास करना है। आकड़ों के अनुसार, ये पाया गया है कि उड़ीसा में महिला साक्षरता लगातार गिर रही है जहाँ लड़कियाँ शिक्षा और अन्य गतिविधियों में समान पहुँच नहीं रखती है।

शिक्षा गहराई के साथ रोजगार से जुड़ी हुई है। कम शिक्षा का अर्थ है कम रोजगार जो समाज में गरीबी और लिंग असमानता का नेतृत्व करता है। महिलाओं की स्थिति में सुधार करने के लिये शिक्षा बहुत प्रभावी कदम है क्योंकि ये इन्हें वित्तीय रुप से आत्मनिर्भर बनाता है। समाज में महिलाओं के समान अधिकार और अवसरों को सुनिश्चित करने के लिये सरकार ने कन्या बचाओं कदम उठाया है। बॉलीवुड अभिनेत्री (परिणीति चौपड़ा) को प्रधानमंत्री की हाल की योजना बेटी बचाओ (बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ) की एक आधिकारिक तौर पर ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

निष्कर्ष

बिना महिला साक्षरता के बेटी बचाओ योजना को सफल नही बनाया जा सकता है। इसके साथ ही हमें इस विषय में लोगों को अधिक जागरुक करने की आवश्यकता है ताकि लोगों को लैंगिग असमानता, लड़कियों की शिक्षा, परिवार नियोजन जैसी चीजों के विषय में समझाया जा सके क्योंकि जब लोग जागरुक और समझदार होगें तभी इस प्रकार की योजनाएं सफल हो पायेंगी।

HOPE THIS HELPS YOU

MARK ME AS BRAINLIST

Similar questions