shram ka mahatva per anuchchhed likhiye
Answers
Answer:
जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए श्रम अनिवार्य है । इसलिए कहा गया है- “परिश्रम ही सफलता की कुंजी है ।” उन्हीं लोगों का जीवन सफल होता है, वे ही लोग अमर हो पाते हैं जो जीवन को परिश्रम की आग में तपाकर उसे सोने की भाँति चमकदार बना लेते हैं । परिश्रमी व्यक्ति सदैव अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहता है ।
Explanation:
hope it's help u
plz mark as brainliest
श्रम का महत्व (निबंध)
प्रस्तावना:-
जीवन में श्रम का महत्व सबसे ज्यादा होता है | मनुष्य को अपने जीवन में सफलता पाने के लिए श्रम करना अत्यंत जरुरी है | हम सभी लोग श्रम के बिना जीवन में सफल और सफलता की कल्पना नहीं कर सकते हैं |
श्रम का अर्थ :-
श्रम का अर्थ होता है , किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए तन, मन और धन से प्रयत्नशील रहना उसे श्रम कहा जाता है |
श्रम ही जीवन:-
ऐसा कहा जाता है की, श्रम ही जीवन होता है | श्रम के बल पर मनुष्य अपने जीवन में परिवर्तन कर सकता हैं | अगर वो श्रम करेगा तो गरीब से धनवान बन जायेगा |
जीवन में सातत्यता:-
जो मनुष्य अपने जीवन में परिश्रम करता है, वही मनुष्य अपने जीवन में आगे बढ़ सकता है और जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है।
श्रम का महत्व:-
जीवन में श्रम का बहुत महत्व होता हैं | जो मनुष्य कार्य करने के लिए तत्पर होता हैं उसे कोई भी कार्य कठिन नहीं होता हैं | मेहनत करने वाले मनुष्य को कोई कार्य कठिन नहीं होता है| वो मनुष्य हर एक कार्य बहुत मेहनत से करता है|
उन्नति का मार्ग:-
श्रम करने से मनुष्य का मन प्रसन्न हो जाता है| श्रम करने से हर एक मनुष्य का शरीर स्वस्थ रहता हैं | मनुष्य श्रम करे या ना करे लेकिन श्रम करने वाला व्यक्ति हमेशा उन्नति के राह पर चलता है।
निष्कर्ष:-
आज श्रम का ही दूसरा नाम सफलता माना गया है| श्रम ही मनुष्य के जीवन का सबसे बड़ा आधार स्तंभ होता हैं | मनुष्य कठिन परिस्थिति से निकलकर ही सफलता हासिल करता हैं | अगर हम अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो श्रम करना आवश्यक है|