Hindi, asked by vasundhra223, 9 months ago

small nibandh on chunavo ka mausam​

Answers

Answered by hrishyak777333
0

Answer:

hi.. follow me ..

Explanation:

text me

Answered by anaghanagarhalli2005
1

Answer:

and Short Essay on Election in Hindi)

हमने आपकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, चुनाव के विषयों से जुड़े इन निबंधों को तैयार किया है। जिनके माध्यम से हमने चुनाव क्या है?, चुनाव क्यों आवश्यक है?, लोकतंत्र और चुनाव का संबंध, भारत में चुनाव, चुनाव का महत्व, चुनाव और राजनीति जैसे विषयों पर प्रकाश डालने का प्रयास किया है।

चुनाव पर निबंध – 1 (Essay on Election - 200 Words)

चुनाव शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है चुन और नाव जिसका अर्थ होता है योग्य व्यक्ति का चयन करना। वैसे तो चुनाव का इतिहास काफी पुराना है लेकिन वर्तमान समय में यह मानव विकास का एक अहम हिस्सा है। चुनाव को किसी भी लोकतंत्र का आधार स्तंभ माना जाता है। किसी भी स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए एक निश्चित अंतराल के बाद चुनाव प्रक्रिया का होना काफी आवश्यक होता है क्योंकि ऐसा ना होने पर वर्तमान राजनेताओं और देश की बागडोर संभालने वाले व्यक्तियों में ऐसी भावना उत्पन्न हो जाती है कि उन्हें उनके पद से कोई नही हटा सकता है।

चुनाव के ही द्वारा आधुनिक लोकतंत्रों के विभिन्न संस्थाओं के पदों के लिए भी लोगों का चयन किया जाता है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों द्वारा लोकतंत्र को मजबूती प्राप्त होती है। चुनावों द्वारा समय-समय पर होने वाले सत्ता परिवर्तन इस बात को साबित करते हैं कि लोकतंत्र में अंतिम निर्णय जनता का ही होता है। यहीं कारण है चुनावों को लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व के रुप में भी जाना जाता है। हर देश की चुनावी प्रक्रिया दूसरे देश से भिन्न होती है लेकिन इन सभी का मकसद एक ही होता है यानि योग्य या फिर अपने पसंद के प्रत्याशी का चयन करना।

Explanation:

Mark my answer as brainliest please

Similar questions