Hindi, asked by bhanuking26, 9 months ago

some point's on sun in hindi​

Answers

Answered by VK243232
0

Answer:

सूर्य या सूरज सौर मंडल के केंद्र में स्थित एक तारा के चारों तरफ पृथ्वी और सौर मंडल के अन्य अवयव घूमते हैं। सूर्य हमारे सौर मंडल की सबसे बड़ी वस्तु है और उसका व्यास करीब 13 लाख 90 हजार किलोमीटर है जो पृथ्वी से लगभग 109 गुना अधिक है। ऊर्जा का यह शक्तिशाली भंडार मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम गैसों का एक विशाल गोला है। परमाणु विलय की प्रक्रिया द्वारा सूर्य अपने केंद्र में ऊर्जा पैदा करता है। सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा का छोटा सा हिस्सा ही पृथ्वी पर पहुंचता है जिसमें से 15 प्रतिशत अंतरिक्ष में परावर्तित हो जाता है, 30 प्रतिशत पानी को भाप बनाने में काम आता है और बहुत सी ऊर्जा पौधे-पौधे समुद्र सोख लेते हैं। इसकी मजबूत गुरुत्वाकर्षण शक्ति विभिन्न कक्षाओं में घूमते हुए पृथ्वी और अन्य ग्रहों को इसके तरफ खींचते रहना है।

सूर्य हमारे लिए बहुत महत्त्वपूर्ण हैं। वह हमें रोशनी और गर्मी देता है जिससे यह धरती रहने के लिए एक सुखद और रोशन जगह बनती हैं। सूरज के बिना धरती बिल्कुल ठंडी और अंधेरी होती। यहाँ कोई पशु-पक्षी और पेड़-पौधे नहीं होते क्योंकि पेड़-पौधों को अपना भोजन बनाने के लिए सूरज की रोशनी की जरूरत होती है क्योंकि जानवर पौधे खाते हैं या दूसरे जानवरों को खाते हैं जो कि पौधे खाते हैं। मतलब यह कि सूरज के बिना पौधे ज़िन्दा नहीं रह सकते और पौधों के बिना जानवर जी नहीं सकते।

सूरज धरती और दूसरे ग्रहों से बहुत अलग हैं। यह एक सितारा हैं, ठीक दूसरे सितारों की तरह, लेकिन उन सबसे बहुत क़रीब। सूर्य सौर मंडल में सबसे बड़ा पिण्ड है। सूर्य सौरमंडल के केन्द्र में स्थित एक तारा हैं, जिसके चारों तरफ पृथ्वी और सौरमंडल के अन्य अवयव घूमते हैं।

I hope my answer will help you.

Attachments:
Similar questions