English, asked by Anonymous, 1 year ago

story on women empowerment in hindi

Answers

Answered by Abiiinabu
3
नारी सशक्तिकरण आज की महिलाओं के लिए बहुत आवश्यक हो गया है। ऐसा कोई भी काम नहीं है जो महिलाएं कर ना सके। यहां तक कि कुछ काम ऐसे भी हैं जो केवल महिलाएं ही कर सकती हैं। वक़्त आ गया है कि आज की नारी देश और समाज के प्रति अपने दायित्व को समझे। ऐसा करने से उसमे आत्मविश्वास और अनुभव की वृद्धि होगी। महिलाओं को उनके साथ हो रहे गलत कार्य का विरोध करना चाहिए। ऐसा करने से समाज गलत राह पर जाने से बचेगा। भारतीय समाज में प्राचीन काल से ही महिलाओं को आदर दिया गया है और आज भी मिल रहा है परन्तु कुछ असामाजिक तत्व इस पवित्र परम्परा को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। महिलाओं को ऐसे लोगों को सबक सिखाना होगा जिससे वो नारी की शक्ति को पहचानें और उसका मान रखना सीख लें।
Similar questions