subhas chandra boss g ke bare m 5 line in hindi
Answers
Answer:
नेताजी 'सुभाष चन्द्र बोस' का जन्म 23 जनवरी, 1897 को कटक, ओडिशा, भारत में हुआ था। उनकी माता का नाम प्रभावती देवी था। उनके पिता जानकीनाथ एक वकील थे।
सुभाष चन्द्र बोस एक सच्चे सेनानी थे। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनका विशेष योगदान रहा। उन्होंने देश को स्वतंत्र कराने के लिए आज़ाद हिन्द फ़ौज़ का गठन किया। उन्होंने इंडियन नेशनल आर्मी का नेतृत्व किया। सुभाष चन्द्र बोस ने महात्मा गांधी के विचारों के विपरीत हिंसक दृष्टिकोण को अपनाया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के लिए क्रन्तिकारी और हिंसक तरीके की वकालत की। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अलग होकर आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लाक की स्थापना की।
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक थे
Explanation:
mark it brainliest
10 Lines on Subhash Chandra Bose in Hindi
हिंदी में सुभाष चंद्र बोस पर 10 लाइनें
1. सुभाष चंद्र बोस को नेता जी के नाम से भी जाना जाता है और उन्होंने देश को स्वतंत्र कराने में अहम भूमिका निभाई थी।
2. सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को उड़ीसा के कटक शहर में हुआ था।
3. इनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस था जो कि प्रसिद्ध वकील थे और माता का नाम प्रभाववती थी।
4. सुभाष चंद्र बोस ने आई सी एस परीक्षा उत्तीर्ण की पर उन्हें अंग्रेजों के अधीन कार्य करना मंजुर नहीं हुआ था।
5. सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का गठन किया था।
6. सुभाष चंद्र बोस को देश निकाला दे दिया गया था।
7. 1938 में नेता जी कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए पर सहगियों के व्यवहार से तंग होकर उन्होंने 29 अप्रैल, 1939 को इस्तीफा दे दिया था।
8. सुभाष चंद्र बोस ने जय हिंद का नारा दिया था।
9. कहा जाता है कि 18 अगस्त, 1945 को तोकुयु एयरपोर्ट पर विमान क्रैश होने से उनका निधन हो गया था।
10. नेता जी को मरणोपरांत 1992 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।
Hope it helps you