Suraksha kendriya mulyankan ka ullekh kijiye
Answers
Answer:नेशनल कैडेट कोर (एन.सी.सी.)
इसकी स्थापना 1948 ई. मी की गई थी | इसका मुख्य उद्देश्य था भारत की रक्षा के प्रति युवकों तथा युवतियों को जागरूक करना तथा उन्हें अंतिम रक्षा पंक्ति के लिए तैयार रखना | इसका आदर्श वाक्य ‘एकता और अनुशासन’ है |
प्रादेशिक सेना
इसका गठन रक्षा की द्वितीय पंक्ति के रूप किया गया है | इसमें 18 वर्ष से 35 वर्ष की आयु के नौजवान नागरिक भर्ती किए जाते हैं | इन्हें पार्ट टाइम मै सैनिक प्रशिक्षण दिया जाता है और आपात स्थिति में इस सेना को बुलाया जाता है |
गृह रक्षावाहिनी
इसकी स्थापना 1962 ई. में की गई | इसका मुख्य कार्य आंतरिक सुरक्षा में पुलिस की सहायता करना, हवाई हमले के दौरान सहायता करना, आग तथा बीमारी के दौरान हर प्रकार की सहायता करना है |
सीमा - सुरक्षा बल
इसकी स्थापना 1965 ई. में की गई | इसका प्रमुख कार्य शत्रु सेना की घुसपैठ तथा सीमा- उल्लंघन से अपने देश की सुरक्षा सीमा को सुरक्षित बनाना है | (मुख्यालय – दिल्ली)
असम रायफल्स
पूर्वोतर में भारत – म्यामांर सीमा और भारत – चीन सीमा की सुरक्षा असम रायफल्स द्वारा की जाती है | देश की इस प्राचीनतम अर्द्धसैनिक बल की स्थापना 1835 ई. में कछार लेवी के नाम से किया गया था | यह केंद्रीय सशस्त्र बल है जिसकी 46 बटालियने हैं | इसका मुख्यालय शिलांग में है | इस बल को प्यार से ‘पूर्वोतर का प्रहरी’ और ‘पर्वतीय लोगों का मित्र’ कहा जाता है |
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड्स (एन.एस.जी.)
देश में आंतकवाद की चुनौती का सामना करने के लिए 1984 में राष्ट्रीय गार्ड्स की स्थापना की गई | एनएसजी यूके के एसएस और जर्मनी के जीएस्त्रजी – 9 कमांडो बलों के पैटर्न पर आधारित है | इसके दो समूह हैं – स्पेशल एक्शन ग्रुप (एस.ए.जी.) जिसमें सैन्य कर्मचारी होते हैं और स्पेशल ग्रुप (एस. आर. जी) जिसमें राज्य पुलिस बलों के कर्मचारी होते हैं | एनएसजी कमांडो को आमतौर पर ब्लैक बेल्ट कमांडो के नाम से जाना जाता है| इनकी ट्रेनिंग मानेसर, हरियाणा में होती है|
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सी.ई.एस.एफ)
इसकी स्थापना 1969 ई. में की गयी थी| इस बल पर केंद्रीय सरकार के औद्योगिक परिसरों में काम करने वाले कारीगरों और वहां की संपत्ति को सुरक्षा प्रदान करने की जिमीदारी है| इस बल के अधिकारियों को हकीमपेट (हैदराबाद) में स्थित राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी में प्रशिक्षण दिया जाता है
Explanation: