Hindi, asked by jatinasainipawan, 9 months ago

Swachh Bharat Abhiyan par nibandh words 200

Answers

Answered by Romeyo5942e
3

स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलायी गयी एक स्वच्छता मिशन है। यह अभियान 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की 145 वें जन्मदिन के अवसर पर भारत सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर शुरू किया गया था| यह राजघाट, नई दिल्ली जो की महात्मा गांधी का अंतिम संस्कार का स्थान है, में शुरू किया गया था। भारत सरकार २ अक्टूबर 2019 तक भारत को स्वच्छ भारत बनाने का उद्देश्य रखी है जो की महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती होगी|

यह एक राजनीति मुक्त अभियान है और देशभक्ति से प्रेरित है। यह प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक जिम्मेदारी है और इस देश को स्वच्छ देश बनाने के लिए हर भारतीय नागरिक की भागीदारी की आवश्यकता है| इस अभियान को सफल बनाने के लिए विश्व स्तर पर लोगों ने पहल की है। शिक्षक और स्कूल के छात्र इसमें पूर्ण उत्साह और उल्लास के साथ शामिल हो रहे है और 'स्वच्छ भारत अभियान' को सफल बनाने का प्रयास कर रहे है| इसके अंतर्गत, मार्च 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और स्वच्छता पहल की शुरूआत की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में चबाने वाले पान, गुटखा और अन्य तम्बाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Answered by AmanPreet8453
0

Answer:

स्वच्छ भारत अभियान के एक राष्ट्रव्यापी सफाई अभियान है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई एक स्वच्छता अभियान है। इसे स्वच्छ भारत की कल्पना की दृष्टि से लागू किया गया है। महात्मा गांधी का एक सपना था की भारत एक स्वच्छ देश बने, इसीलिए इसे उनकी जयंती के अवसर पर भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया। महात्मा गांधी ने अपने वक्त में नारो और कविताओं के माध्यम से सबको प्रेरित करने कि कोशिश की थी, किन्तु वे लोगो की कम रुचि के कारण असफल रहे।लेकिन कुछ वर्षो बाद इस स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए, भारत सरकार द्वारा पुनः कुछ कदम उठाए गये और इसे महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती तक पूरा करने का लक्षय निर्धारित किया गया। इसे शुरु, महात्मा गांधी के 145 वे जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2014 में शुरू किया गया। यह भारत के सभी नागरिकों के लिए एक बड़ी चुनौती है। यह तभी संभव है जबकि भारत में रहने वाला हर व्यक्ति इस अभियान के लिए अपनी जिम्मेदारी को समझे और इस मिशन को सफल बनाने के लिए, एक जुट होकर भरपूर कोशिश करे। भारत के मशहूर हस्तियों ने इस पहल को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए। हमें भी आगे बढ़ना चाहिये और देश के प्रगति में अपना योगदान देना चाहिये। अपने आस-पास के वातावरण को साफ रखें और कूड़े को सदैव कूड़ेदान में ही डालें।

Similar questions