Hindi, asked by dasm212003gmailcom, 1 year ago

swacth Bharat par kabita 10-15 lines.
pls answer my question give correct answer.
I need help from genius.

Answers

Answered by vikascricket18
1
★नमस्कार दोस्त★
आपका उत्तर यहाँ हैं।


शहर-गली में चर्चा है,

स्वच्‍छ भारत अभियान की!

 

आओ बच्चों तुम्हें बताएं,

महत्ता कचरा दान की।

 

बिना प्रबंधन बीमारी,

फैले जो दुश्मन जान की।

 

उचित प्रबंधन खाद बनाता,

करता मदद किसान की। 

 

शहर-गली में चर्चा है,

स्वच्‍छ भारत अभियान की!

 

कपड़े की झोली विकल्प है

पॉलीथिन की थैली की।

 

लहर चल रही सभी ओर अब,

मोदी के अभियान की!

 

शहर-गली में चर्चा है,

स्वच्‍छ भारत अभियान की!

 

शौचालय के लाभ समझना,

जरूरत हर इंसान की।

 

तुम्हारे कंधों पर निर्भर है,

सफलता इस अभियान की!

 

शहर-गली में चर्चा है,

स्वच्‍छ भारत अभियान की!


विकास यादव ©
उम्मीद है आपको अच्छी लगी होगी

vikascricket18: धन्यवाद भाई brainiest मार्क करने के लिए
Similar questions