Hindi, asked by parikshit26, 9 months ago

swastha hi samapatti essay in hindi​

Answers

Answered by anjaliverma71
1

Answer:

स्वास्थ्य ही धन है” पर निबंध 3 (200 शब्द)

जैसा कि हम जानते हैं कि ““स्वास्थ्य ही धन है”” प्रसिद्ध और आम कहावत है। यह जीवन की तरह ही, बिल्कुल सत्य है। अच्छा स्वास्थ्य हमें हमेशा खुशी और पूरी शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक भलाई की भावना देता है। एक अच्छा स्वास्थ्य हमें हमेशा बुराईयों और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से दूर रखता है। अच्छे स्वास्थ का नाश होना सभी खुशियों के नाश होने का कारण बनता है। एक महान स्वतंत्रता सेनानी, महात्मा गाँधी (जिन्हें बापू भी कहा जाता है) ने कहा था कि, “वह स्वास्थ ही है जो वास्तविक धन है, न कि सोने व चाँदी के सिक्के।”

एक अच्छा स्वास्थ्य अच्छा, सन्तुलित और स्वस्थ जीवन जीने में हमारी मदद करता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमें बहुत सी चीजों को दैनिक आधार पर करने की आवश्यकता है। हमें ताजी हवा, साफ पानी, पर्याप्त सूर्य का प्रकाश, सन्तुलित आहार, जंक फूड से दूर रहना, साफ और स्वस्थ वातावरण, हरियाली से भरा हुआ वातावरण, सुबह को टहलना, व्यक्तिगत स्वच्छता, पर्याप्त शिक्षा आदि की आवश्यकता होती है।

उचित समय पर स्वास्थ्यप्रद खाना, स्वस्थ शरीर के लिए बहुत आवश्यक है, जो केवल सन्तुलित खाने से ही संभव है। यह हमारे शरीर की पर्याप्त वृद्धि और विकाश को बढ़ावा देता है, जो हमें मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रुप से स्वस्थ रखता है। अच्छे स्वास्थ्य की मदद से हम जीवन में किसी भी बुरी परिस्थिति से लड़ सकते हैं। हमें हमेशा यह याद रखना चाहिए कि, हमें पर्याप्त भोजन, पानी, हवा, शारीरिक गतिविधि, समय से सोना और आराम करना चाहिए।

Answered by soumilgo34
0

Answer:

he is right bro you, , ,,

Similar questions