Hindi, asked by maani7256, 10 months ago

swin flu ke badthe prakop dekhte hue swasth mantri ko

Answers

Answered by kaushalinspire
9

Answer:

Explanation:

सेवा में,

          श्रीमान स्वास्थ्य मंत्री,

          दिल्ली सरकार,

          दिल्ली।

 

विषय: स्वाइन फ्लू  का बढता प्रकोप।

 

मान्यवर,

मैं आपका ध्यान दिल्ली में निरंतर बढ़ते स्वाइन फ्लू  के प्रकोप की ओर आकर्षित कराना चाहता हूँ।

आप इस तथ्य से भली प्रकार अवगत है कि पिछले कुछ समय से  स्वाइन फ्लू  का प्रकोप प्रति वर्ष बढ़ जाता है। गत वर्ष इसी बीमारी ने लगभग पचास व्यक्तियों की जान ले ली थी। इस वर्ष पुनः इसके लक्षण प्रकट होने प्रारंभ हो गए है। स्वाइन फ्लू  के रोगी  की संख्या धीरे -धीरे बढ़ती जा रही है तथा इससे काफी जान जा रही है तथा लोगो में भी बना रहता है।  

इन दिनों दिल्ली में गंदगी की भरमार है। सरकार के दावों के बावजूद सड़कों और गलियों में पानी सड़ रहा है। सफाई कर्मचारी अत्यंत लापरवाही बरत रहे है। अस्तपालों में भी रोगियों को दाखिल करने के स्थान पर एक जगह से  दुसरी भगाया जा रहा है। दवाएँ भी प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है।

आपसे विनम्र प्रार्थना है कि दिल्ली के नागरिकों को भाग्य के भरोसे छोड़ने के स्थान पर उनके स्वास्थ्य की रक्षा की उचित व्यवस्था की जाए। साथ ही इस बीमारी से लड़ने के लिए कोई ठोस कदम उठाइएं। सफाई कार्मचारियों की तत्परता से काम करने का निर्देश दिया जाए। आशा है, आप समुचित करेंगे।

धन्यवाद सहित,

भवदीय  

कौशल  

रमेश नगर निवासी संघ

दिनांक 3 जून, 2019

Similar questions