Math, asked by rohit1439, 9 months ago

टोकरियों A और B में रखे फलों की संख्या में 7:9 का अनुपात है । यदि टोकरी A में से छ: फल निकालकर टोकरी B में डाल दिए जाए, तो यह अनुपात 1:3 हो जाता है। A और B में कुल कितने फल हैं ?
(1) 40
(2) 28
(3) 32
(4) 36

Answers

Answered by sk98764189
2

(3) टोकरी A और B में रखे कुल फलों की संख्या 32 होगी।

Step-by-step explanation:

जैसा कि इस प्रश्न में दिया गया है,

टोकरियों A और B में रखे फलों की संख्या का अनुपात 7 : 9 है।

यदि टोकरी A में से छ: फल निकालकर टोकरी B में डाल दिए जाए, तो यह अनुपात 1:3 हो जाता है।

हमें यह पता लगाना है कि टोकरियों A और B में कुल कितने फल हैं ?

मान लीजिए कि टोकरियों A और B में 7x और 9x फल हैं।

प्रश्न के अनुसार,

\frac{7x\ -\ 6}{9x\ +\ 6} = \frac{1}{3}

21x - 18 = 9x + 6

21x - 9x = 6 + 18

12x = 24

x = \frac{24}{12}

∴ x = 2

टोकरी A में कुल फल = 7x

                                 = 7 x 2 = 14

टोकरी B में कुल फल = 9x

                                 = 9 x 2 = 18

टोकरी A और B में कुल फल = 14 + 18

                                            = 32

इस प्रकार, टोकरी A और B में रखे कुल फलों की संख्या 32 होगी।

Similar questions