Math, asked by maahira17, 8 months ago

तुलसी और उसका पति. कारुण्य के खेत पर काम करते हैं। कर्नाटक सरकार ने कहा है कि फार्म पर काम करने वालों को रोज़ कम से कम 71 रुपये देने चाहिए। लेकिन, वह तुलसी को 55 और उसके पति को 58 रुपये ही देता है।
अगर तुलसी 49 दिन काम करे तो उसे कितने पैसे मिलेंगे? _____
अगर उसका पति 42 दिन काम करे तो उसे कितने पैसे मिलेंगे? _____
दोनों को कुल मिलाकर कितने पैसे मिलेंगे? _____

Answers

Answered by nikitasingh79
1

अगर तुलसी 49 दिन काम करे तो उसे ₹ 2,695  मिलेंगे।

अगर उसका पति 42 दिन काम करे तो उसे ₹ 2,436 मिलेंगे।

दोनों को कुल मिलाकर ₹ 5131 पैसे मिलेंगे।  

Step-by-step explanation:

तुलसी को एक दिन के काम के लिए भुगतान किया जाता है = ₹ 55  

इसलिए, यदि वह 49 दिनों के लिए काम करती है, तो उसे = ₹ (55 x 49) = ₹ 2695  

इस प्रकार, खेत में 49 दिनों तक काम करने के लिए तुलसी को ₹ 2,695  मिलेंगे।

 

तुलसी के पति को एक दिन के काम के लिए भुगतान किया जाता है = ₹ 58  

इसलिए, यदि वह 42 दिनों तक काम करता है, तो उसे = ₹ (58 x 42) = 2436

इस प्रकार, तुलसी के पति को खेत में 42 दिन काम करने के लिए ₹ 2,436  मिलेंगे।

दोनों द्वारा अर्जित कुल धन = ₹ 2,695 + ₹  2,436 = ₹ 5,131

अतः दोनों को कुल मिलाकर ₹ 5,131 मिलेंगे।

आशा  है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  (गुणा और भाग के तरीके) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/16015782#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

घ) एक ब्लू व्हेल का बच्चा एक दिन में 200 लिटर दूध पीता है। सोचो यह कितना सारा दूध है! तुम्हारा परिवार 200 लिटर दूध को कितने दिन में इस्तेमाल करेगा? ब्लू व्हेल का बच्चा 8 महीने में कितना दूध पिएगा?

https://brainly.in/question/16022467#

* तीनों खेतों का क्षेत्रफल पता करो।

खेत (क) _____ वर्ग मीटर।

खेत (ख) _____ वर्ग मीटर।

खेत (ग) _____ वर्ग मीटर।

उसने खेत (क) 95 रुपये एक वर्गमीटर के हिसाब से खरीदा, खेत (ख) 110 रुपये एक वर्गमीटर के हिसाब से और खेत (ग) 120 रुपये एक वर्गमीटर के हिसाब से खरीदा।

* पता करो तीनों खेतों की कीमत क्या होगी?

https://brainly.in/question/16022842

Answered by sk181231
1

Answer:

भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान 1344 कोड़िकोड शहर के कालीकट अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें कुल 19 लोगों की मौत हो गई।

लेबनान में हुए बेयरूत धमाके (चित्रित) में 135 लोग मारे गए और 5,000 से अधिक लोग घायल हुए।

कोरोनावायरस महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के कारण भारत की अर्थव्यवस्था अभूतपूर्व रूप से सिकुड़ गई।

गुइझोऊ के अंशुन में बस दुर्घटना से 21 लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हुए।

हाल के निधन: राहत इन्दौरी

Similar questions