Hindi, asked by jeevan1sing, 1 year ago


टोने-टोटके के पक्ष तथा विपक्ष में अपने विचार प्रकट करें

Answers

Answered by VRAAA
3
मनुष्य सदा उन्नति , खुशहाली, शांति चाहता है। सफलता पाने के लिए पूजा पाठ, मंत्र तंत्र का भी उपयोग करता है। टोने टोटके कार्य सिद्धि के लिए प्रयोग किए जाते हैं। अब आए दिन इनका प्रभाव बढ़ता जा रहा है। पढ़ाई में सफलता, नौकरी मे तरक्की, विवाह, शत्रुओं का नाश नाम लो...टोने टोटके मौजूद। जीवन की तेज़ रफ़तार के साथ साथ सब कुछ समय से पहले ही हासिल करने की आकांक्षा में टोने टोटकों का इस्तेमाल बहुधा देखा जा रहा है।। आदि काल से ही जादू टोना करना, मंत्र फ़ूकना, ताबीज़ बाँधना आदि समस्याओं के समाधान हेतु किए जाते थे। सही तरीकों से किए गए उपचार वांछित फल अवश्य देता है। टोना टोटका धार्मिक पर्वो में भी काम आता है। अधिकतर गाँवों में टोने टोटके देख सकते हैं। 
टोने टोटके का विपरीत प्रभाव नाशकारी बन सकता है। इनकाअत्यधिक उपयोग अंध विश्वास व अज्ञान को जगाता है। मनुष्य अपना आत्म विश्वास खोकर केवल भाग्य और चमत्कार पर भरोसा कर बैठता है। हम असमयिक पूजा पाठ, संदेह और बुरी नज़र का शिकार बनते हैं। और धीरे धीरे अपना व्यक्तित्व ही खो देतें हैं। इसका सबसे अधिक लाभ दुकानदार उठाते हैं।पैसा कमाने का यह बहतरीन मार्ग है।
अतः अति सर्वत्र वर्जयेत् के अनुसार टोने टोटकों का सीमित रूप में उचित ढंग से प्रयोग करें।
Similar questions