टेरिडोफ़ाइट और फैनरोगैम में क्या अंतर है?
Answers
Answered by
46
उत्तर :
टेरिडोफ़ाइट और फैनरोगैम में अंतर निम्न प्रकार से है :
टेरिडोफ़ाइट :
१.इन पौधों में फूल नहीं होते हैं और बीज नहीं उत्पन्न करते हैं।
२.इसमें नग्न भ्रूण पाए जाते हैं।
३.इनमें जनन अंग अप्रत्यक्ष होते हैं।
४.फर्न का पौधा इसक मुख्य उदाहरण है। इसमें टैरिस, सिलैजिनैला आदि आते हैं।
फैनरोगैम :
१.यह पुष्पों और बीजों को धारण करते हैं।
२.इसमें बीज के अंदर भ्रूण के साथ संचित खाद पदार्थ होता है।
३.इनमें जनन अंग प्रत्यक्ष होते हैं। पूर्ण विकसित एवं विभेदित होते हैं।
४.इस वर्ग में जिम्नोस्पर्म(gymnosperm) और एंजिक्योस्पर्म(angiosperm) आते हैं।
आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।
Answered by
8
Answer:
Attachments:

Similar questions