Geography, asked by jcpos4723, 9 months ago

ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग का चित्र बनाकर बीच के दो स्टेशनों का नाम लिखिए?

Answers

Answered by rockingyash5
2

Answer:

ट्रांस-साइबेरियाई रेलमार्ग एक प्रसिद्ध रेलमार्ग है जो रूस की राजधानी मास्को को रूस के साइबेरिया क्षेत्र से गुज़रते हुए सूदूर-पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक से जोड़ता है। इसकी शाखाएँ मंगोलिया से गुज़रती हुई चीन भी जाती हैं। यह एक 9,289 किमी लम्बा रेलमार्ग है और इसपर एक छोर से दुसरे छोर तक पूरा सफ़र करने में आठ दिन लग जाते हैं।[1] इसे रूस के शाही ज़माने में सन् 1891-1916 के काल में बनाया गया था। साइबेरिया की आबादी बढ़ाने में और वहाँ के आर्थिक विकास में इस रेलमार्ग का बहुत बड़ा हाथ रहा है। हज़ारों सैलानी भी इसके द्वारा हर वर्ष साइबेरिया की सैर करते हैं और इस पर यात्रा करना विश्व के अनूठे अनुभवों में से एक माना जाता है।[2]

Similar questions