Hindi, asked by shahchitra5420, 10 months ago

तृष्णा' को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया गया था। आपस में चर्चा करके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर खोजों-(क) गणतंत्र दिवस किसे कहते हैं? यह किस दिन मनाया जाता है? (ख) गणतंत्र दिवस के दिन क्या-क्या कार्यक्रम होते हैं? (ग) दूरदर्शन या आकाशवाणी पर गणतंत्र दिवस परेड देखकर/सुनकर उसके बारे में कुछ पंक्तियाँ लिखो।

Answers

Answered by bhatiamona
4

Answer:

क) 26 जनवरी, 1950 के दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था| इसी कारण से हम इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं| इस दिन को पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है| विद्यालयों, सरकारी दफ्तरों एवं अन्य स्थानों पर इस दिन अनेक कार्यक्रम मनाए जाते हैं| इस दिन हम शहीदों को याद करते है जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते देश को आज़ादी दिलवाई |

(ख) गणतंत्र दिवस के दिन विद्यालयों, सरकारी दफ्तरों एवं अन्य स्थानों पर इस दिन अनेक कार्यक्रम मनाए जाते हैं| यह कार्यक्रम देश के जवानों को याद करते है | उनकी वीरता और बलिदान को याद करते है | इस दिन हमारे देश के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है | उसके बाद  जैसे कि सैनिक परेड, अस्त्रों-शस्त्रों से युक्त झांकियाँ, बच्चों के खेलकूद, नाच-गाने, हमारे देश के विभिन्न स्थानों की झलक के रूप में विभिन्न झांकियाँ आदि निकलते हैं। राष्ट्रपति यहाँ वीर सैनिकों और शहीदों के परिवार वालो को पदक देकर सम्मानित करते हैं व सलामी देते हैं। हवाई जहाज़ द्वारा रंगों से आसमान में तिरंगा बनाया जाता है।

( ग) 26 जनवरी को राजपथ पर होने वाली परेड के बारे में लाइव जानकारी दूरदर्शन अथवा आकशवाणी पर दी जाती है| इस दिन आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान सैनिक एवं अर्धसैनिक बलों की परेड का आयोजन राजपथ पर होता है| इस परेड में सेना एवं अर्धसैनिक बलों के विभिन्न समूहों द्वारा परेड प्रस्तुत की जाती है|  

Similar questions