Hindi, asked by snehalkumari14, 22 days ago

तोता पर हिंदी में निबंध लिखिए​

Answers

Answered by keshavtyagi918
1

Answer:

तोता एक शाकाहारी पक्षी है और यह अपने खाने में सब्जियां और फल ज्यादा खाना पसंद करते हैं। तोते झुण्ड में रहना ज्यादा पसंद करते हैं, इसी कारण जब भी तोते अपने भोजन की तलाश करने जाते हैं तो झुण्ड में जाते हैं। तोता अपने भोजन की तलाश में 1000 किलोमीटर से ज्यादा की उड़ान भर सकता है।

तोता पक्षी समझदार और बुद्धिमान बहुत होता है। यदि तोते को इंसानों के बीच में एक महीने के लिए रख दिया जाए तो यह इंसानों की नकल करने लगता है और इंसानों की तरह कुछ कुछ शब्द बोलने भी लगता है। तोता कोई भी भाषा आसानी से सिख लेता है और इसकी आवाज एक किलोमीटर तक सुनी जा सकती है। तोते को भारत में ज्यादातर लोग पिंजरे में बंद करके घर में रखते हैं और इसको राम राम जैसे शब्द सिखाये जाते हैं। यह शब्द तोता घर में आये मेहमानों के स्वागत के लिए प्रयोग करता है।

Similar questions