Social Sciences, asked by sudhamaduri1107, 9 months ago

तृतीयक क्षेत्र में शामिल की जाने वाली तीन सेवाओं के नाम लिखिए।

Answers

Answered by shishir303
2

तृतीयक क्षेत्र में शामिल तीन मुख्य सेवाएं हैं..

  1. परिवहन
  2. संचार
  3. बैंकिंग सेवा

अर्थव्यवस्था को तीन क्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया है, यह क्षेत्र है...

  1. प्राथमिक क्षेत्र
  2. द्वितीयक क्षेत्र
  3. तृतीयक क्षेत्र

तृतीयक क्षेत्र को सेवा क्षेत्र भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें जरूरी सेवाएं शामिल होती हैं। ये सेवायें प्रत्यक्ष रूप से उत्पादन में शामिल नहीं होती लेकिन उनकी महत्ता अधिक होती है, अर्थात यह अत्यंत महत्वपूर्ण सेवाओं में आती हैं। इन महत्वपूर्ण सेवाओं में कुछ सेवाएं जैसे कि शिक्षक, चिकित्सक, परिवहन, संचार, प्रशासन, वकील, बैंकिंग आदि हैं।

तृतीयक क्षेत्र की गतिविधियां प्राथमिक व द्वितीयक क्षेत्र के विकास में सहयोग करती हैं, भले ही तृतीयक क्षेत्र द्वारा उत्पादित कार्य नहीं किया जाता हो, लेकिन इन क्षेत्रों की गतिविधियों से विकास के कार्यक्रमों को भरपूर गति मिलती है।

Similar questions