Social Sciences, asked by suchitapatharla, 7 months ago

त्यौहार जो हमारी परंपरा, भाई चारा,
प्रेम
व सौहाई के प्रतीक हैं, उन पर पड़ता
lockdown का प्रभाव इस पर अपने विचए
लिखिया​

Answers

Answered by vyaanchawla786
1

भारत जहां साम्प्रदायिक सौहार्द एवं आपसी सद्भावना के कारण दुनिया में एक अलग पहचान बनाये हुए है वहीं यहां के पर्व−त्यौहारों की समृद्ध परम्परा, धर्म−समन्वय एवं एकता भी उसकी स्वतंत्र पहचान का बड़ा कारण है। इन त्योहारों में इस देश की सांस्कृतिक विविधता झलकती है। यहां बहुत−सी कौमें एवं जातियां अपने−अपने पर्व−त्योहारों तथा रीति−रिवाजों के साथ आगे बढ़ी हैं। प्रत्येक पर्व−त्यौहार के पीछे परंपरागत लोकमान्यताएं एवं कल्याणकारी संदेश निहित है। इन पर्व−त्यौहारों की श्रृंखला में मुसलमानों के प्रमुख त्यौहार ईद का विशेष महत्व है। हिन्दुओं में जो स्थान 'दीपावली' का है, ईसाइयों में 'क्रिसमस' का है, वही स्थान मुसलमानों में ईद का है। यह त्योहार रमजान के महीने की त्याग, तपस्या और व्रत के उपरांत आता है। यह प्रेम और भाईचारे की भावना उत्पन्न करने वाला पर्व है। इस दिन चारों ओर खुशी और मुस्कान छाई रहती है। हर कोई ईद मनाकर स्वयं को सौभाग्यशाली समझता है।

Similar questions