Hindi, asked by beerammewade9436, 3 months ago

त्योहारों का महत्व शीर्षक पर अनुच्छेद लिखिए​

Answers

Answered by Rupma
26

Answer:

प्रस्तावना- हमारे जीवन में त्योहारों का बहुत महत्व है। इनके बिना हमारा जीवन नीरस और ऊब भरा हो जाता है। त्योहारों से हमारे जीवन में परिवर्तन और उल्लास का संचार होता है। त्योहार किसी भी जाति और देश उसके अतीत से सम्बन्ध जोड़ने का भी उत्तम साधन हैं। जीवन में पग पग पर आने वाली कठिनाइयों तनाव और पीड़ा को भुलाने का साधन भी त्योहार ही हैं। यही कारण है कि त्योहारों के अवसर सभी मानव हर्ष से झूम उठते हैं।

त्योहारों के प्रकार– हमारे देश में जितने भी त्योहार मनाये जाते हैं, उन्हें मोटे तौर पर दो भागों में बांट सकते हैं। पहले वर्ग में धार्मिक त्योहार आते हैं। ईद, बड़ा दिन, दशहरा, दीपावली, होली, बसन्त पंचमी, कृष्ण जन्माष्टमी, रामनवमी, रक्षाबंधन, भैयादूज आदि त्योहार इसी वर्ग में आते हैं। दूसरे वर्ग में राष्ट्रीय पर्व हैं। इन पर्वों में गणतन्त्र दिवस, स्वतन्त्रता दिवस, गांधी जयन्ती, अध्यापक दिवस बलिदान दिवस प्रमुख हैं।

ऊपर लिखे त्योहारों के अतिरिक्त कई और त्योहार भी हमारे देश में मनाए जाते हैं। ऐसे त्योहार सीमित क्षेत्र में मनाए जाते हैं। अतएव इन त्योहारों को स्थानीय त्योहार कहा जा सकता है। इन त्योहारों को भी लोग बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाते हैं।

Similar questions