Science, asked by prashantsharma310520, 5 hours ago

तत्वों को प्रतीकात्मक रूप में लिखने की आवश्यकता क्यों पड़ी इसके क्या लाभ है​

Answers

Answered by shishir303
10

¿ तत्वों को प्रतीकात्मक रूप में लिखने की आवश्यकता क्यों पड़ी इसके क्या लाभ है​ ?

✎... आवर्त सारणी में तत्वों को प्रतीकात्मक रूप से लिखने की आवश्यकता इसलिए पड़ी, क्योंकि हर तत्व का अपना रसायनिक गुणधर्म, परमाणु क्रमांक, परमाणु भार आदि होते हैं। हर तत्व को एक प्रतीकात्मक चिन्ह देकर उसकी एक विशिष्ट सार्वभौमिक पहचान सुनिश्चित की जाती है, ताकि उसे आसानी से पहचाना जा सके।

तत्वों को प्रतीकात्मक रूप में लिखने से आवर्त सारणी में उन्हें एक विशिष्ट और व्यवस्थित क्रम में सजाया जा सकता है। तत्वों के लिए लंबे नाम लिखने से बचा जा सकता है, इससे तत्वों को लिखने में कम स्थान लगेगा।

जैसे ऑक्सीजन (Oxygen) को मात्र 'O' के रूप में लिखने से न केवल कम स्थान लगा बल्कि उसे एक विशिष्ट पहचान भी मिली।

तत्वों के प्रतीक चिन्ह से उन्हें एक सार्वभौमिक पहचान मिलती है, जिससे मात्र प्रतीक चिन्ह देखकर ही उस तत्व की पहचान की जा सकती है।  

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions