Hindi, asked by sdfgkkg652, 10 months ago

Tel sanrakshan se behtar jiwan wa paryawaran in Hindi

Answers

Answered by MotiSani
3

पर्यावरण संरक्षण तो आज के समय में एक ऐसी बात है जिस पर अगर हम अभी गौर ना करें तो हमारा और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य समाप्त है। पर्यावरण संरक्षण का ही एक छोटा सा अंग है तेल का संरक्षण, वह तेल जिसका उपयोग हम यातायात के साधनों में करते है और ऊर्जा बनाने के लिए करते हैं।

तेल धरती में प्राकृतिक रूप से बनता है और इस तेल को इंसानों द्वारा धरती में कुएं बनाकर निकाला जाता है। इस तेल का अगर सोच समझ कर हम इस्तेमाल करें, तो ही आने वाली पीढियाँ इन सारी सुविधाओं का लुत्फ उठा पायेंगी, जिन्हें हम आज जी रहे हैं। तेल का संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण इसलिए भी है क्योंकि इसके ज्वलन से कुछ ऐसी गैसें निकलती हैं जो हमारे लिए और पर्यावरण के लिए घातक सिद्ध होती हैं।

इसलिए अगर तेल का कम और सुनिश्चित उपयोग किया जाए तो ना केवल हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी सुख सुविधाएँ मिलेंगी और हमारा भविष्य भी सुरक्षित होगा।

Similar questions