Hindi, asked by s4969020, 2 months ago

tell me I will give you​

Attachments:

Answers

Answered by vanshitadiwaker
0

भारतवर्ष में वैसे तो पूरे वर्ष अनेक त्यौहार मनाये जाते हैं, किन्तु उनमें दीवाली का त्यौहार मुझे बहुत पसंद है। दीवाली का त्यौहार मेरा प्रिय त्यौहार है। दीवाली हिन्दुओं का प्रसिद्ध त्यौहार है। दीवाली को दीपावली भी कहते हैं। 'दीपावली' का अर्थ होता है - 'दीपों की माला या कड़ी'।

दीवाली प्रकाश का त्यौहार है। यह हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आश्विन माह में मनाया जाता है। दीवाली में लगभग सभी घर एवं रास्ते दीपक एवं प्रकाश से रोशन किये जाते हैं।

दीवाली का त्यौहार मनाने का प्रमुख कारण है कि इस दिन भगवान् राम, अपनी पत्नी सीता एवं अपने भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष का वनवास बिताकर अयोध्या लौटे थे। उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने तेल के दिए जलाकर प्रकाशोत्सव मनाया था। इसी कारण इसे 'प्रकाश के त्यौहार' के रूप में मनाते हैं।

दीवाली के दिन सभी लोग ख़ुशी मनाते हैं एवं एक-दूसरे को बधाईयाँ देते हैं। बच्चे खिलौने एवं पटाखे खरीदते हैं। दुकानों एवं मकानों की सफाई की जाती है एवं रंग पुताई इत्यादि की जाती है। रात्रि में लोग धन की देवी 'लक्ष्मी' की पूजा करते हैं।

Answered by sharmayachika620
1

Answer:

मेरा प्रिय त्योहार होली है।। होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है।यह एक ऐसा पर्व है जिस दिन पूरा भारत वर्ष एक ही रंग में रंग जाता है घरों में अच्छे पकवान बनाए जाते हैं लोग एक दूसरे से गले मिलते हैं बच्चे एक-दूसरे को रंग लगाकर होली खेलते होली।। इस दिन सारे इस दिन सारी तरफ उमंग और आनंद का आनंद की लहर उठी रहती है।

शाम को सब लोग एक जगह इकट्ठा होकर होलिका दहन करते हैं इसका संबंध पहलाद और उसकी उसकी बुआ होलिका से है होली का को यह वरदान था कि अग्नि उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती जब वह पहलाद को लेकर अग्नि में बैठी तब वे स्वयं तो जल गई पर पहला का बाल भी बांका नहीं हुआ तभी से शाम

को होलिका दहन की परंपरा चलती आई है।।

होली एक आनंद का त्योहार है इस दिन लोग मन के मैल को दूर कर के एक ही रंग में रंग जाते हैं ।।संस्कृत साहित्य में होली को आनंदओ उत्सव भी कहा गया है।।।

Similar questions