Hindi, asked by nityam127, 11 months ago

Ten line on janmashtami

Answers

Answered by Erica03
1
जन्माष्टमी हिन्दुओं का एक प्रसिद्ध त्यौहार है। जो भगवान् कृष्ण को समर्पित है। 

यह त्यौहार भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। 

इस दिन भगवान् श्री कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था। 

भगवान् कृष्णा माता देवकी और वासुदेव के आठवीं संतान थे। 

इस दिन लोग अपने-अपने घरों को साफ़ करके मंदिर में भगवान् कृष्णा की पूजा करते हैं। 

जन्माष्टमी के अवसर पर सभी लोग व्रत रखते हैं जिसे रात 12 बजे ही तोड़ा जाता है। 

जन्माष्टमी के 4 -5  दिनों पूर्व ही मंदिर, बाजार आदि सजने शुरू हो जाते हैं। 

जगह-जगह मेलों का आयोजन किया जाता है। जिससे चारों ओर रौनक रहती है। 

सभी लोग अपने-अपने घरों और मंदिरों को झांकियों से सजाते हैं। 

इस दिन देश भर में जगह-जगह दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। 

HOPE IT HELPS... ❤
Similar questions