Hindi, asked by satendrasinh4637, 1 year ago

Ten sentences about mango t ree in hindisome sentences i

Answers

Answered by TheGreatShashwat
1
आम के पेड़ का भारत देश में विशेष महत्व है । आम का पेड़ बहुत बड़ा और चारों तरफ़ से फ़ैला हुआ होता है। इसकी उंचाई लगभग 40 से 90 फीट तक हो सकती है। आम के पेड़ की छाल खुरदरी होती है। आम के पेड़ की पत्तियां लम्बी और नुकीली होती हैं यह 5 से 15 इंच तक लम्बी 3 इंच तक चौड़ी और गहरे हरे रंग की होती हैं। भारत में आम के पेड़ों की बहुत सारी किस्में पायी जाती हैं।

आम के पेड़ (Mango Trees) पर सबसे पहले हरे रंग के फ़ल लगते हैं समय के साथ -साथ यह पक कर पीला जा हल्का लाल हो जाता है। आम के फ़ल में एक बड़ी सी गुथली होती है अगर आम खाने के बाद बची गुठली को सही जगह दवा दिया जाए तो वहां पर आम का पेड़ (Mango Tree) उग आता है। आम के पेड़ की लकड़ी का इस्तेमाल कई प्रकार की घरेलू चीज़ें बनाने में किया जाता है। आम के पेड़ पर फ़ल साल में सिर्फ़ एक बार ही आता है। आम के पेड़ पर फ़ल लगने से पहले उस पर फूल लगते हैं धीरे -धीरे इससे फ़ल बनना शुरू हो जाता है।

Answered by Kannha
0
फल तो अनेक है पर मेरा पसंदीदा फल आम है। यह एक एक अत्यंत स्वादिष्ट फल होता है। इसका स्वाद मीठा या खट्टा होता है। भारत में आम को फलों का राजा भी कहा जाता है। यह फल गर्मी के मौसम में आता है। इसके विभिन्न प्रकार होते है जैसे चौसा, दशहरी व तोतापरी आदि। इसको प्रायः काटकर या इसका जूस बनाकर पिया जाता है। प्रारम्भ में यह फल हरा होता है परन्तु पकने के साथ यह पीला फिर लाल हो जाता है। कच्चे आम को अम्बिया कहते है जिसकी चटनी, मुरब्बा और अचार बनाया जाता है। आम के फ़ल में एक बड़ी सी गुठली होती है, जिसको लगाने से पेड़ उग जाता है। 
Similar questions