Hindi, asked by miraculousnakshatraa, 6 days ago

\mathcal\pink{give me information of APJ DR.Abdul kalam in hindi }

Answers

Answered by mysa7438
0

Hi! I am Mysa. Remember me? :)

दुनिया के महान वैज्ञानिकों में से एक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई जा रही है। अब्दुल कलाम का पूरा नाम डॉ अवुल पाकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम था। अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम् में हुआ था। इनके पिता का नाम जैनुल्लाब्दीन और माता का नाम आशियम्मा था। भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे एपीजे अब्दुल कलाम का निधन 27 जुलाई 2015 को कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। अब्दुल कलाम ने विज्ञान के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। अग्नि और पृथ्वी मिसाइलों के निर्माण में मदद की, जिसकी वजह से अब्दुल कलाम को मिसाइल मैन के नाम से जाने जाते है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो और भारत को परमाणु शक्ति बनाने में में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की उपलब्धियों के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। यदि आपको डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध लिखना है तो करियर इंडिया हिंदी आपके लिए बेस्ट डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध लिखने का ड्राफ्ट लेकर आया है। जिसकी मदद से आप आसानी से डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध लिख सकते हैं।

2015 में उनका में अचानक कार्डियक अरेस्ट आने से उनका निधन हो गया, इस दौरान वह शिलांग में छात्रों को व्याख्यान देने जा रहे थे। वह एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक और एक अग्रणी इंजीनियर थे, जिन्होंने देश के लिए अपना पूरा जीवन दिया और देश की सेवा करते हुए उनकी मृत्यु हो गई। वह हमेशा युवाओं को प्रेरित करते रहे, आज के युवाओं के लिए उनके आदर्श पर चलना बड़े सौभाग्य की बात होगी।

Similar questions