दिए गए चित्रों को ध्यानपूर्वक देखिए। इन चित्रों के आधार पर कहानी लिखिए। कहा
का नाम भी लिखिए- didi bhaiya please bata do its urgent
Answers
कहानी का शीर्षक : बालक की सेवा भावना
पुराने समय में आज की तरह आवागमन के साधन नहीं थे। आम लोग पैदल ही सफर करते थे। उन दिनों की घटना है। एक बुढ़िया लकड़ी काटने के लिए किसी काम से दूसरे गांव जा रही थी। गर्मियों के दिन थे। दोपहर तक धूप तेज हो गई। बुढ़िया को बहुत प्यास लगी। थकान और प्यास के कारण वह आगे चल नहीं पाई और सड़क के किनारे एक पेड़ के नीचे बैठ गई। वह उधर से गुजरते हुए लोगों से पानी मांगती, पर किसी को उस प्यासी बुढ़िया पर दया नहीं आती थी। एक बच्चे ने उस बुढ़िया की आवाज सुनी। उसका घर पास ही था। वह दौड़ा-दौड़ा घर से पानी भरकर लाया। बुढ़िया ने पानी पिया। उसकी जान में जान आई। बालक वृद्धा को किसी बहाने से अपने घर ले गया और उसे चारपाई पर आराम करने के लिए बिठा दिया। वृद्धा महिला को भी बड़ी राहत मिली। इसके बाद वृद्धा ने लड़के को अपनी गोद में लिया और कहा, “तुम सच में बहुत अच्छे बच्चे हो।
For more questions
https://brainly.in/question/27754566
https://brainly.in/question/8809185
#SPJ1
