Hindi, asked by kendcunha, 4 months ago

दिए गए गद्यांश को पढ़कर सही उत्तर चुनिए-

मनुष्य ने जब पहली बार आग जलाना सीखा था, तो वह एक बहुत बड़ा आविष्कार था I आज तो हमारे पास आग जलाने के अनेक साधन हैं I परंतु उस युग में न तो साधन थे और न ही समझ थी I माना जाता है कि मनुष्य ने चकमक के पत्थरों को टकराकर उनके घर्षण से आग जलाई होगी I यह कार्य जिसने भी किया था, वह एक महान मानव था I उसमें यह गुण जन्म से ही होगा I अर्थात ऐसा गुण जिसके लिए कहीं बाहर से शिक्षा न लेनी पड़े I वास्तव में शिक्षा तो वही है, जो हमारे अंदर छिपे हुए गुणों को बाहर ले आती है I हो सकता है कि किताबी ज्ञान से दिल चुराने वाला बालक कोई महान आविष्कार कर डाले I संसार में ऐसे अनेक उदाहरण हैं I अत: हम सभी को अपने गुणों का विकास करते रहना चाहिए I


क. पत्थर शब्द किस भेद में आता है ?

1. सन्युक्त व्यंजन

2. द्वित्व व्यंजन

3. नुकता


ख. शिक्षा किसे कहते हैं ?

1. जो अंदर छिपे गुणों को बाहर ले आए I

2. जो किताब पढाना सिखा दे I

3. जो धन कमाने योग्य बना दे I


ग. पहली बार आग जलाने के लिए किसका प्रयोग किया गया ?

1. माचिस का

2. चकमक पत्थर का

3. लाइटर का


घ. 'वह एक महान मानव था I' इसमें विशेषण शब्द है -

1. महान

2. मानव

3. वह


ड़. उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक है -

1. किताबी ज्ञान

2. महान आविष्कार

3. पानी की खोज

Answers

Answered by sharmapramod2405
4

सेकंड एंड थर्ड का आंसर मैं अभी आपको बता रहा हूं। सेकंड का आंसर है जो अंदर के छिपे गूढ़ को बाहर लाइट। थर्ड का आंसर है। चकमक! पत्थर!

Similar questions