Hindi, asked by as6020074, 1 day ago

दिए गए पद्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
मेरे प्यारे नव जलद से कंज से नेत्र वाले।
जाके आये न मधुवन से और न भेजा संदेसा।।
मैं रो-रो के प्रिय-विरह से वावली हो रही हूँ।
जाके मेरी सब दुःख-कथा श्याम को तू सुना दे।।
(क) राधा किसके द्वारा कृष्ण को संदेश भिजवाती है?
(ख) कृष्ण का सौन्दर्य कैसा है? उल्लेख कीजिए।
(ग) रेखांकित अंशों की व्याख्या कीजिए।
(घ) राधा की मनोदशा का वर्णन कीजिए।
(ङ) उपर्युक्त पद्यांश का शीर्षक एवं कवि का नाम लिखिए।
2TOTT​

Answers

Answered by shishir303
4

पद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर इस प्रकार होंगे...

(क) राधा किसके द्वारा कृष्ण को संदेश भिजवाती है?

राधा पवन के द्वारा कृष्ण को संदेश भिजवाती हैं।  

(ख) कृष्ण का सौन्दर्य कैसा है? उल्लेख कीजिए।

कृष्ण का रूप बादलों के जैसी उनकी शोभा वाला है और कमल के जैसे नेत्र हैं

(ग) रेखांकित अंशों की व्याख्या कीजिए।

➲ राधा पवन से बोलती हैं, कि कृष्ण मधुबन में ऐसे गए कि वापस लौट के नहीं आए। उन कमल जैसे नैनो वाले, बादलों जैसी शोभा वाले कृष्ण को जाकर मेरा संदेश सुना दो कि उनके विरह में मैं पागल हुई जा रही हूँ।

(घ) राधा की मनोदशा का वर्णन कीजिए।

राधा कृष्ण के विरह में व्याकुल हैं, और उनकी मनोदशा कृष्ण के जाने बाद ठीक नही है, उन्हे कृष्ण के मिलन की आकांक्षा है।

(ङ) उपर्युक्त पद्यांश का शीर्षक एवं कवि का नाम लिखिए।

➲  उपयुक्त पद्यांश का शीर्षक ‘पवनदूती’ है, और इसके रचियता ‘अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध’ हैं।

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions