Hindi, asked by lovekushgautam1, 1 year ago

दिए गए संकेत- बिन्दुओं के आधार पर लगभग 250 शब्दों में निबंध लिखिए।

Attachments:

Answers

Answered by snpspawankumar
132

भारत एक ऐसा देश है जहां विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों के लोग एक-दूसरे के साथ सद्भाव में रहते हैं। हालांकि अभी भी देश के कई हिस्सों में किसी व्यक्ति के लिंग, जाति, पंथ, धर्म और आर्थिक स्थिति के आधार पर भेदभाव किया जाता है। मेरे सपनों का भारत ऐसा भारत होगा जहां किसी से ऐसा कोई भेदभाव नहीं है। भारत ने पिछले कुछ दशकों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में बहुत विकास देखा है। मैं एक पूरी तरह से विकसित देश के रूप में भारत का सपना देखता हूं, जो न केवल उपर्युक्त क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करेगा बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी बरकरार रखेगा। यहाँ हमनें आपकी परीक्षा या स्कूल में निबंध लेखन प्रतियोगिता के लिए इस विषय पर आपकी मदद करने के लिए 'मेरे सपनों का भारत' पर अलग-अलग शब्दों में निबंध उपलब्ध करवाएं हैं।

मेरे सपनों का भारत पर निबंध (इंडिया ऑफ़ माय ड्रीम्स एस्से)

Find below some essays on India of my Dreams in easy Hindi language for students in  200,  300, 400, 500 and 600 words.

मेरे सपनों का भारत पर निबंध 1 (200 शब्द)

भारत खुद में एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। विभिन्न जातियों और धर्मों के लोग इस देश में शांति से रहते हैं। हालांकि ऐसे लोगों के कुछ समूह हैं जो अपने निहित स्वार्थों को पूरा करने के लिए लोगों को भड़काने की कोशिश करते हैं जिससे देश के शांति में बाधा आ जाती है। मेरे सपनों के भारत में इस तरह की विभाजनकारी प्रवृत्तियों की कोई जगह नहीं होगी। यह ऐसा स्थान होना चाहिए जहां विभिन्न जातीय समूह एक-दूसरे के साथ एकदम सही तालमेल में रहते हो।

मैं भारत को ऐसा देश होने का सपना देखता हूं जहां का हर नागरिक शिक्षित होगा। मैं चाहता हूं कि मेरे देश के लोग शिक्षा के महत्व को समझ सकें और यह सुनिश्चित करें कि उनके बच्चों को छोटी सी उम्र में नौकरी करने की बजाय शिक्षा हासिल करने का अधिकार मिले।

मैं चाहता हूं कि सरकार सभी के लिए समान रोजगार के अवसर प्रदान करे ताकि युवाओं को योग्य रोजगार मिल सके और राष्ट्र के विकास के लिए युवा अपना योगदान दे सकें। मैं चाहता हूं कि देश तकनीकी रूप से उन्नत हो और सभी क्षेत्रों में विकास हो सके। अन्त में, मैं चाहता हूं कि भारत एक ऐसा देश हो जहां महिलाओं को सम्मान दिया जाता हो, उनके साथ सभ्य व्यवहार किया जाता हो और पुरुषों के रोज़गार के समान अवसर दिए जाते हो।


snpspawankumar: I think it will helpful for you
snpspawankumar: Please do not forget to thank you
snpspawankumar: and rate
Answered by bhatiamona
36

मेरे सपनों का भारत

भूमिका :भारत एक खूबसूरत देश है, यहाँ अभी तक संस्कृति और परंपरा कायम है|भारत विविध धर्मों, जातियों और परंपराओं वाला एक लोकतांत्रिक देश है। मेरे देश के लोग प्यारे हैं। यहाँ परंपरा कुछ अनोखी है। मेरी मातृ भाषा पृथ्वी पर सबसे सुंदर भाषा है।देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है। भारत में सब मिलकर रहते है और सब सारे त्यौहार मिल के बनाते है|  

वर्तमान भारत: वर्तमान भारत में की स्थिति में बहुत सुधार आया है| भारत दिन-प्रति दिन प्रगति कर रहा है| भारत के गाँव ने बहुत प्रगति कर ली है| आज के समय में गाँव में सभी लोग पक्के घरों में रहते है| सभी के घरों में शौचालय बने हुए है|  

           वर्तमान समय में शिक्षा की तीव्र गति से वृद्धि हुई है। बच्चा-बच्चा स्कूल जा रहा है| आज भारत के सभी लोग पढ़े-लिखे हुए है| आज के समय में लड़कियाँ आगे बढ़ रही है| लड़कियाँ अब पुरुषों के साथ मिलकर काम कर रही है| वर्तमान में कृषि के क्षेत्र में तीव्र गति से वृद्धि हुई है।

                 वर्तमान समय में भारत करोना महामारी की वजह से झुझ रहा है| सभी लोग बेरोजगार हो गए है| सभी बड़ी परेशानियों का सामना कर रहे है| आज के समय में सब कुछ बदल गया है| इस बीमारी ने सब कुछ बर्वाद कर दिया है|

मेरे सपनों का भारत: हमारे भारत देश में सब कुछ है यहाँ पर गंगा नदी है , पूरे विश्व में सम्मानित है | अमर ग्रन्थ है उपदेश है| भारत देश पूर्ण ज्ञान है , स्वर्णिम, ऋषियों थे |  

क्योंकि यहाँ पर सब कुछ है , नदियाँ है , हवा लहराती , ऊँचे- ऊँचे पर्वत है , निडर बहादुर , सैनिक है जो भारत देश की रक्षा करते है | भारत में शान्तिः है | सब सत्य और अहिंसा के आधार पर जीवन जीते है | सब में नैतिकता भरी है |  

भारत देश में पूर्ण ज्ञान है | यहाँ सब सबसे अलग है | यहाँ पर ताज महल जैसे और प्यार की निशानियाँ है| कभी होली है तो कभी दीवाली है | भारत के देश की मिट्टी में महान पुरुषों ने जन्म लिया है गांधी, तिलक, बोस, नेहरू,| हर जगह भारत की जीत का झंडा लहरता है , तिरंगा इसकी शान है | दुश्मनों के दल को, वीरों ने मार भगाया है| मुझे अपने देश से प्यार है| ऐसा है भारत देश |

उपसंहार: भारत  का वर्तमान और भविष्य आगे प्रगति कर रहे है और करेंगे| महामारी के कारण  सब कुछ बदल गया है| भारत के हर निवासी को आत्मनिर्भर बनना होगा| सब को हिम्मत रखकर आगे बढ़ना होगा | भारत देश की मुस्कुराहट को वापिस लाना होगा|

Similar questions