Hindi, asked by gunshishkour, 7 months ago

दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर निम्नलिखित अनुच्छेद को 100 से 150 शब्दों में लिखिए- > सादा जीवन उच्च विचार • सूक्ति का आशय • जीवन में सादा जीवन और उच्च विचार का महत्व • मानवता का कल्याण

Answers

Answered by Anonymous
27

Answer:-

सरल जीवन उच्च विचार से पता चलता है कि हमें एक सादा जीवन जीना चाहिए लेकिन साथ ही हमारी सोच भी सीमित नहीं होनी चाहिए। यह तथ्य सही है कि हमें अपनी सोच को केवल रोज़ाना के कामों के इर्द-गिर्द तक ही सीमित नहीं करना चाहिए। हमें अपनी जिन्दगी के साथ-साथ हमारे आसपास के सकारात्मक बदलावों के बारे में भी सोचना चाहिए। यह नीतिवचन किसी भी प्रकार के दिखावे के बिना एक साधारण जीवन जीने के महत्व पर जोर देती है। हमें अपनी इच्छाओं और ज़रूरतों की जांच करना चाहिए। हालांकि जब सोच और विचारों की बात आती है तो ये बड़े होने चाहिए। हमें केवल स्वयं के बारे में ही नहीं सोचना चाहिए बल्कि अपने आस-पास के लोगों के बारे में भी सोचना चाहिए।

Answered by bhatiamona
1

दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर निम्नलिखित अनुच्छेद को 100 से 150 शब्दों में लिखिए-।

सादा जीवन उच्च विचार • सूक्ति का आशय • जीवन में सादा जीवन और उच्च विचार का महत्व • मानवता का कल्याण

अनुच्छेद

सादा जीवन-उच्च विचार, यह जीवन में सफलता पाने का मूल मंत्र है। श्रेष्ठ विचारों के कारण ही जीवन श्रेष्ठ बनता है। विचारों में उच्चता और सादगी दोनों होनी चाहिए। सादगी भरा जीवन जीने का जो आनंद है, वह व्यर्थ के दिखावे और प्रपंच वाले जीवन में नहीं है।इतिहास सदैव साक्षी रहा है और यह बात पूरी तरह सत्य है। जिनका जीवन सादगी से भरपूर रहा है उनके विचार भी उच्च रहे हैं।

बड़े-बड़े जो भी महापुरुष रहे हैं जिन्होंने बड़े-बड़े कार्य किए हैं उनका जीवन सादगी से भरपूर रहा है। उन्होंने व्यर्थ के दिखावे और प्रपंच में अपना समय नष्ट करने की जगह अपने जीवन में सादगी को प्राथमिकता दी। जिससे वह गहन चिंतन कर सके और उनके विचार उच्च बन सके।

जीवन में सादगी अपनाकर अपने मन में उच्च विचारों को आश्रय देकर ही मानवता का कल्याण किया जा सकता है। इस बात में कोई भी संदेह नहीं है, इसलिए सादा जीवन उच्च विचार यही है जीवन का सार।

#SPJ3

Learn more:

https://brainly.in/question/51021593

दीपावली, मिठाई, दिया, मेहमान, खुशी, आशीर्वाद, अद्भुत आदि शब्दों से मिलाकर एक अनुच्छेद तैयार कीजिए।

https://brainly.in/question/27711243

एक घना जंगल एक साम - राहगीरी को काटना साप साधू की संगति में - उपदेशकारी मता परिणाम, लोगों - का माप की 'टेल मारकर सताना - साधु का दुबारा आना-उपदेश - फुफकारी, लेकिन काटो मत 'सीया​

Similar questions