Hindi, asked by manpreetkbakshi, 9 months ago

. दिए गए वाद-विवाद विषय पर पक्ष-विपक्ष में अपने विचार लिखिए।
'देश की सीमा पर लड़ने वाला ही सच्चा देशभक्त'​

Answers

Answered by shishir303
12

वाद-विवाद का विषय —

देश की सीमा पर लड़ने वाला ही सच्चा देशभक्त

पक्ष —

“चाह नही सुलबाला के गहनों में गूँथा जाऊँ।

चाह नही देवों के सिर चढ़ूँ अपने भाग्य पर इठलाऊँ।।

मुझे तोड़ लेना वनमाली उस पथ पर देना तुम फेंक।

मातृभूमि पर शीश चढ़ाने जिस पथ जाये वीर अनेक।।”

प्रसिद्ध कवि ‘माखनलाल चतुर्वेदी’ की कविता की ये पंक्तियां अपने आप में बहुत कुछ कह जाती हैं। इसमें एक फूल की मनोदशा के वर्णन द्वारा देश (राष्ट्र) की रक्षा के लिये जा रहे सैनिकों का महत्व दर्शाया गया है।

एक सैनिक सच्चा देशभक्त होता है इसमें कोई संदेह नही है। हम रात में चैन से अपने घरों में बिना किसी भय के सो रहे होते हैं तो इसका श्रेय उन सैनिकों को जाता है जो सर्द ठिठुरती रात में सीमा पर पहरा दे रहे होतें है। हम दिन में निर्भय होकर घूमते हैं तो इसका श्रेय भी उन सैनिकों को जाता है जो रेगिस्तान की तपती दोपहरी में देश की सीमा की रक्षा करते हैं।

एक सैनिक अपना घर-बार छोड़कर, अपने स्वजनों से दूर नितांत निर्जन क्षेत्रमें और विषम परिस्थितयों में भी देश की सीमा का सुरक्षा करता है। चाहे शून्य से नीचे माइनस डिग्री की सर्दी हो या पचास डिग्री से ऊपर रेगिस्तान की गरमी हो, एक सैनिक के कर्तव्य निर्वहन में कोई कमी नही आती। वह अपनी जान पर खेलकर देश की सीमा रक्षा करता है। इसलिये हम कह सकते हैं देश की सीमा पर लड़ने वाला सैनिक एक सच्चा देशभक्त होता है इसमें रत्ती भर भी संदेह नही है।

विपक्ष —

देशभक्ति एक भावना है। इसको नापने का कोई भौतिक मानदंड नही हो सकता है। देशभक्ति की परिभाषा के कई विस्तृत रूप हो सकते हैं पर यदि हम संक्षेप में देशभक्ति को परिभाषित करें तो एक सच्चा देशभक्त वो प्रत्येक व्यक्ति हो सकता है जो अपने देश के हित के लिये कार्य करता है। जो अच्छा और ईमानदार नागरिक है। अपने देश के संविधान का पालन और सम्मान करता है। अपने देश की भाषा, संस्कृति, इतिहास, परंपरा, वेशवूषा और नागरिकता पर गर्व करता है। ऐसा कोई भी कार्य नही करता जिससे देश को किसी भी स्तर पर हानि हो या देश का नाम बदनाम हो।

एक सच्चा देशभक्त बनने के लिये जरूरी नही कि हम सीमा पर जाकर सैनिक के रूप लड़ें तब ही हम सच्चे देशभक्त कहलायेंगे। हम एक अच्छे देशवासी होने का कर्तव्य निभाकर भी देशभक्त होने का प्रमाण दे सकते हैं।

Similar questions