Hindi, asked by shobhitkumar16, 10 months ago

दुसरे की मदद करने मे सच्चा सुख मिलता हैं। इस कथन के समथर्न मे अपने विचार लिखो।​

Answers

Answered by shishir303
16

               दूसरे की मदद करने से सच्चा सुख मिलता है।

ये संसार ही एक-दूसरे की सहयोग की भावना पर टिका है। मानव जीवन में परोपकार की भावना बहुत महत्व पूर्ण है। परोपकार मतलब किसी दूसरे की मदद करना।

मानव जीवन का उद्देश्य क्या है? मावन जीवन का उद्देश्य है अपने तन, मन, धन से और निस्स्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करना।

जब हम किसी दूसरे की मदद करते हैं तो हमारे द्वारा की गई मदद के फलस्वरूप सामने वाले व्यक्ति के चेहरे पर जो खुशी आती है, उससे एक मानसिक शांति और आनंद का अनुभव होता है। इस आनंद का वर्णन शब्दों में नही किया जा सकता। जब हम किसी दूसरे की मदद करते हैं तो हमारे अंदर भी एक संतोष का भाव उत्पन्न होता है और संतोषी व्यक्ति के जीवन में तनाव कम होता है।

दूसरों की मदद करना खाली परोपकार का कार्य ही नही बल्कि ये हमारे चरित्र विकास और व्यक्तित्व निर्माण का कार्य भी है। ये हमें सच्चा सुख प्रदान करता है। हम खुश रहने का मौका देता है। हमारे अंदर दया और प्रेम का भाव जाग्रत करता है।

जिस समाज में जब सब एक-दूसरे की मदद करने के लिये हमेशा तत्पर रहते हों उस समय को सुदृढ़ होने से कोई नही रोक सकता।

Answered by 1982anjurani
0

Answer:

mere pass he kyu aaye ho aur logg ni mile

Similar questions