Hindi, asked by pranavlsgreat210120, 8 months ago

दूसरी स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा बाजार में क्या परिवर्तन आये?

Answers

Answered by harshvashishta7
0

Answer:

Independence Day 2019 India: 1947 में 15 अगस्त को ब्रिटिश साम्राज्य से अपनी स्वतंत्रता के उपलक्ष्य में, इसे पूरे देश में राष्ट्रीय और राजपत्रित अवकाश घोषित किया गया। “Independence Day 2019: भारत का स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्रीय त्योहार है, जिसे हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है।

Answered by kbhardhwaj321
0

Answer:

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली): स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने की तैयारियों में नगर के लोग जुट गए हैं। स्कूल, कालेजों, इंस्टीच्यूटों के साथ ही मदरसों में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। बाजार तिरंगे रंगों में रंगा नजर आ रहा है। सरकारी और आलीशान इमारतों को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। बाजार से लेकर नगर के गली चौराहों में भी जगह जगह तिरंगा झंडा, टोपी, बैच आदि की खरीदारी शुरू हो गई।

नगर के लगभग सभी चौराहों पर झंडे की अस्थाई दुकानें लग गई हैं। जहां विभिन्न प्रकार के बड़े से लेकर छोटे झंडे, तिरंगे स्टीकर, टोपियां, टेबल फ्लैग और तिरंगी पट्टियां की खरीदारी हो रही है। वहीं आजादी के रंग में रंगने के लिए बच्चे और युवा तिरंगे सामानों की खरीदारी करने में व्यस्त नजर आने लगे हैं। बाजार में तिरंगे वस्त्रों की धूम है, जो आजादी के रंग में रंगने का खूबसूरत एहसास करा रहे हैं। आजादी का जश्न मनाने के लिए विशेष तिरंगा कलेक्शन लोगों को खासकर युवाओं को खूब भा रहा है। आजादी का जश्न मनाने के लिए युवा बड़े जोश के साथ सफेद कुर्ता, हरी जींस और उस पर केसरिया दुपट्टा के अलावा तिरंगे बार्डर की शर्ट-टीशर्ट की खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में आजादी के जश्न को देखते हुए तिरंगी पतंगें बाजारों में उतारी गई हैं। आजादी के जश्न के बीच मिठाइयों पर भी तिरंगा रंग चढ़ गया है।

☺HOPE IT WILL HELP YOU

PLS MARK AS THE BRAINLIEST

PLS FOLLOW ME IF YOU FOLLOW ME I ALSO FOLLOW YOU TOO

Similar questions