Hindi, asked by hirjikarotra, 6 months ago

देश भक्ति की भावना को उजागर
करना​

Answers

Answered by niveditatfortnite
1

Answer:

phir

Explanation:

Answered by Anonymous
6

Answer:

सेना के साथ-साथ गैर सैनिक के रूप में भी समाज के नागरिकों को देश सेवा में भागीदारी निभानी चाहिए। युवा पीढ़ी को सेना में जाकर देश की सच्ची सेवा करनी चाहिए। हम सभी का दायित्व है कि हम अपने देश के विकास में हर स्तर से सहयोग करें। जरूरी नहीं कि हम सेना में भर्ती होकर होकर ही देश सेवा कर सकते हैं। बल्कि अपना कार्य ईमानदारी पूर्वक कर भी देश का मान बढ़ा सकते हैं। जिस तरह से बार्डर पर एक सैनिक अपनी डयूटी को बड़ी ही जिम्मेदारी पूर्वक निभाते हुए देश सेवा करता है। जब वह बार्डर पर तैनात होकर सीमा की रक्षा कर रहा होता है तो हम अपने घरों पर चैन की नींद सो रहे होते हैं। हमें अपने देश के सैनिकों का सम्मान करना चाहिए। आखिर वह अपने परिवार, गांव को छोड़कर हमारे देश की रक्षा के लिए ही तो कार्य कर हैं। वह सीमा पर डयूटी न दे रहे होते तो क्या हम अपने घरों में चैन की नींद सो सकते हैं। विद्यार्थियों को आत्म मंथन करना चाहिए। जब कभी भी देशसेवा का अवसर प्राप्त हो उसे कभी गंवाना नहीं चाहिए। देश में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर कर भी हम देशसेवा में सहयोग दे सकते हैं। जमशेदजी मानेकशॉ ने अपने दायित्व का निर्वहन जिस तरह से किया था उससे युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। पाकिस्तान के छक्के छुड़ाकर देश का सीना गर्व से ऊंचा कर दिया था।

Similar questions