Hindi, asked by vivekgupta77, 2 months ago

देश की अजादी को बनाये रखते हुए हम सब नौजवानो को क्या करना चाहिये​


vivekgupta77: hi
vivekgupta77: i also

Answers

Answered by starboiiii
1

Answer:

Explanation:

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर माननीय राष्ट्रपति महोदय का राष्ट्र के नाम संदेश 08/15/2017

राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगे हुए मेरे प्यारे देशवासियो,

स्वतंत्रता के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कल देश आजादी की वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस सत्तरवीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर मैं आप सबको हार्दिक बधाई देता हूं।

15 अगस्त, 1947 को हमारा देश एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। संप्रभुता पाने के साथ-साथ उसी दिन से देश की नियतितय करने की जिम्मेदारी भी ब्रिटिश हुकूमत के हाथों से निकलकर हम भारतवासियों केपास आ गई थी। कुछ लोगों ने इस प्रक्रिया को ‘सत्ता काहस्तांतरण’ भी कहा था।

लेकिन वास्तव में वह केवल सत्ता का हस्तांतरण नहीं था। वह एक बहुत बड़े और व्यापक बदलाव की घड़ी थी। वह हमारे समूचे देश के सपनों के साकार होने का पल था -ऐसे सपने जो हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों ने देखे थे। अब हम एक नये राष्ट्र की कल्पना करने और उसे साकार करने के लिए आजाद थे।

हमारे लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि स्वतंत्र भारत का उनका सपना, हमारे गांव, गरीब और देश के समग्र विकास का सपना था।

Similar questions