Hindi, asked by rohitmanda3804, 1 year ago

देशाटन की हानियाँ का उल्लेख कीजिये

Answers

Answered by Chaudhary47
4
मित्र!
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है।-



देशाटन से अभिप्राय है प्राकृतिक और भौगोलिक विभिन्नताओ-विविधताओं से सम्पन्न अपने देश के अलग – अलग भू-भागो , हिस्सों या प्रान्तों का भ्रमण करके वहाँ के रूप रंग, रहन- सहन , रीती –नीतियों आदि के दर्शन करना | देशाटन मनुष्य के लिए अत्यन्त आवश्यक है | यह मनुष्य को आनन्द प्रदान करने के साथ – साथ उसके अनुभव और ज्ञान में वृद्धि करता है | यह बालक , युवा व बूढ़े स्त्री-पुरुष सभी के लिए बहुत उपयोगी है |

देशाटन करने वाले व्यक्ति प्रकृति के विभिन्न और विविध स्वरूपों का सहज ही साक्षात्कार कर लेता है | वह देख पाता है कि प्रकृति ने कही तो हरी-भरी और बर्फानी पर्वतमालाओ में धरती को ढक रखा है और कही पर रुखी- सूखी गर्म और नंगी पर्वतमालाए  है जहाँ छितराए पेड़ – पौधे , वनस्पतियाँ आदि स्वय की छाया के लिए तरसा करती है | कही तो हमेशा बसन्त का गुलजार रहता है और कही सर्दी के प्रकोप से पल भर के लिए छुटकारा नही मिल पाता है | कही लगातार वर्षा होती रहती है तो कही सख्त गर्मी से व्याकुल मनुष्य उससे छुटकारा पाने को बेचैन रहता है | देशाटन करके ही इन विविधताओ को जाना और अनुभव किया जा सकता है |

विभिन्न स्थानों पर जाकर वहाँ की वेशभूषा , रीती-रिवाज , रहन – सहन , खान-पान, उत्सव- त्यौहार , भाषा – बोलियाँ , सभ्यता – संस्कृतियाँ को देख – समझ कर ज्ञान- वर्द्धन होता है तथा प्राचीन व एतिहासिक भवन , प्राकृतिक – सौन्दर्य, भित्ति – चित्र , मन्दिर-किले व प्राचीन महल आदि देखकर मन आनन्द से विभोर हो जाता है | एतिहासिक स्थलों को अपनी आखों से देखकर ही सच्ची जानकारी होती है | हम जब तक स्वय वहाँ जाकर अपनी आँखों से किसी स्थान को न देख ले, तक तक उनके वास्तविक सौन्दर्य का वर्णन नही कर सकते | पुस्तको द्वारा प्राप्त जानकारी बहुत समय तक याद नही रह सकती है , परन्तु देशाटन द्वारा स्वय आँखों से किया गया दर्शन सदैव के लिए स्मृति – पटल पर अंकित हो जाता है |

प्राचीन काल में देशाटन का कार्य बहुत कठिन था | मार्गो में अनेक बाधाएँ थी, यातायात के साधन सुगम नही थे परन्तु फिर भी लोग अन्य देशो को जाया करते थे | मैग्स्थनीज , ह्रेनसांग , फाह्मान, इब्नबतूता आदि इस प्रकार की कठिन यात्राएँ करके देश – विदेश घुमे | परन्तु आधुनिक वैज्ञानिक आविष्कारो ने आज देशाटन सरल बना दिया है | आज मोटर –कार, हवाई जहाज , समुद्री जहाज , रेल आदि यातायात के सुलभ साधन उपलब्ध है | विभिन्न व्यक्तियों, संस्थाओ व राष्ट्रों में परस्पर प्रेम , सहानुभूति और सहयोग को बढ़ाने में देशाटन प्रभावशाली भूमिका निभाता है | अंत : हमे चाहिए कि हम दृढ निश्चय करके प्रसन्न होकर ज्ञान और अनुभव प्राप्त करने के लिए घर से निकल पड़े

Answered by Anonymous
1

Explanation:

देशाटन से अभिप्राय है प्राकृतिक और भौगोलिक विभिन्नताओ-विविधताओं से सम्पन्न अपने देश के अलग – अलग भू-भागो , हिस्सों या प्रान्तों का भ्रमण करके वहाँ के रूप रंग, रहन- सहन , रीती –नीतियों आदि के दर्शन करना | देशाटन मनुष्य के लिए अत्यन्त आवश्यक है | यह मनुष्य को आनन्द प्रदान करने के साथ – साथ उसके अनुभव और ज्ञान में वृद्धि करता है | यह बालक , युवा व बूढ़े स्त्री-पुरुष सभी के लिए बहुत उपयोगी है |

Read more on Brainly.in - https://brainly.in/question/4982079#readmore

Similar questions