Social Sciences, asked by gamerff912, 7 months ago

देशदून हिमालय के किस भाग में स्थित है ? यह क्यों पुसिद्ध है?
पता कर के लिखें ​

Answers

Answered by Anonymous
3

Explanation:

देहरादून हिमालय पर्वत और शिवालिक पर्वत की गोद में स्थित है। मुख्यतः ये हिमालय के दक्षिण में स्थित है। अर्थात देहरादून के उत्तर में हिमालय और दक्षिण में शिवालिक पर्वत हैं।

देहरादून भारत के उत्तराखंड राज्य की राजधानी है। देहरादून एक प्रसिद्ध पहाड़ी नगर है देहरादून के उत्तर में हिमालय तथा दक्षिण में शिवालिक पहाड़ियां हैं। ये नगर अपने प्राकृतिक सौंदर्य और वातावरण के लिये प्रसिद्ध है। इस नगर से भारत की दो प्रसिद्ध नदियां गंगा और यमुना नदी गुजरती हैं। देहरादून के पूर्व में गंगा नदी और पश्चिम में यमुना नदी होकर गुजरती है।

देहरादून की पूर्वी सीमा पर उत्तराखंड राज्य के ही टिहरी और पौड़ी जिला है, पश्चिमी सीमा पर हिमाचल प्रदेश राज्य का सिरमौर जिला है। देहरादून की उत्तरी सीमा पर उत्तरकाशी जिला है, तो दक्षिणी सीमा पर उत्तराखंड का हरिद्वार और उत्तर प्रदेश राज्य का सहारनपुर स्थित हैं।

देहरादून एक पहाड़ी क्षेत्र और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, मालसी डियर पार्क, खलंगा, स्मारक, टपकेश्वर मंदिर, दरबार साहिब, गुच्छुपानी, लक्ष्मण सिद्ध, चंद्रवाणी, तपोवन, संतोला देवी मंदिर, सहस्रधार झरने, बुद्धा टेंपल, वन अनुसंधान संस्थान तथा वाडिया संस्थान जैसे अनेक दर्शनीय स्थल हैं।

देहरादून का दो शब्दों से मिलकर बना है, देहरा और दून। देहरादून के नाम के बारे में दो मान्यताएं प्रचलित है। पहली कि सिक्खों के गुरु हरराय ने यहां पर अपने अनुयायियों के साथ अपना डेरा डाला था। इसी डेरे के आसपास से नगर का विकास आरम्भ हुआ, इस कारण इस नगर का नाम देहरादून पड़ा तो वही दूसरी मान्यता के अनुसार देहरा शब्द का अर्थ है देवालय और दून का अर्थ है घाटी अर्थात देवों की घाटी।

Similar questions