Hindi, asked by sankhebhumi, 1 month ago

दिव्यांग महिला खिलाड़ियों के बारे में जानकारी प्राप्त करके टिप्पणी तैयार कीजिए।​


14502mairak: I am not hindu so I can't understand it

Answers

Answered by browntayshawn8
8

Answer:

Get information about Divyang women players and prepare comments.

Explanation:


sankhebhumi: here is the explanation
sankhebhumi: thanx
Answered by sv1701697
10

Explanation:

पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली देश की पहली भारतीय महिला एथलीट दीपा मलिक ने अपने पदक को भारत की दिव्यांग महिलाओं को समर्पित किया है।

नयी दिल्ली। दीपा ने कहा कि वह भारतीय दल में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं, एेसे में उनको पदक जीतकर काफी खुशी हैं। वो इस पदक के जरिए दिव्यांग महिलाओं में जोश भरेंगी। वहीं हरियाणा सरकार ने दीपा मलिक को चार करोड़ रूपए नगद ईनाम देने की घोषणा की है।

ब्राजील के रियो डि जेनेरो में चल रहे पैरालंपिक खेलों में दीपा ने शॉट पुट एफ 53 स्पर्धा में 4.61 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीता है। वह पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वालीं देश की पहली महिला एथलीट हैं। इससे पहले रियो ओलंपिक खेलों में भी देश को पहला पदक दिलाने वाली खिलाड़ी पहलवान साक्षी मलिक भी हरियाणा से थीं, जिन्होंने कुश्ती में कांस्य पदक जीता था।

45 वर्षीय दीपा हरियाणा के सोनीपत जिले की रहने वाली हैं। उनकी इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री मनोहल लाल ने खुशी जताते हुए कहा कि मैं दीपा को रियो में रजत पदक जीत इतिहास रचने पर बधाई देता हूं। हरियाणा की बेटी ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। इससे पहले ओलंपिक में साक्षी ने देश को रियो में पहला पदक दिलाया था और अब दीपा भी पैरालंपिक में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला बन गई हैं।

हमारी बेटियां देश को गौरवान्वित कर रही हैं। रियो में चल रहे पैराङ्क्षलपिक खेलों में अभी तक एथलीटों ने रियो में गये भारी भरकम 119 सदस्यीय दल से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है और एक स्वर्ण सहित तीन पदक जीते हैं। दीपा ने शॉट पुट में रजत, थांगावेलु मरिप्पन ने ऊंची कूद में स्वर्ण और वरूण भाटी ने ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता है। वर्ष 1999 में रीढ की हड्डी में ट््यूमर होने के बाद से ही दीपा व्हीलचेयर पर आ गईं। हरियाणा सरकार की नयी खेल नीति के बाद उन्हें पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीतने के लिये चार करोड़ रूपये की ईनामी राशि दी जाएगी।

वरूण को यूपी सरकार देगी एक करोड़

देश के लिए पैरालंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले वरूण भाटी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक करोड़ रूपये देने की घोषणा की है। ग्रेटर नोएडा के जमालपुर गांव के रहने वाले भाटी ने 10 सितंबर को हुई ऊंची कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी आधिकारिक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री भाटी की उपलब्धि से बहुत खुश हैं और इसके लिए उन्हें बधाई देते हैं। साथ ही उन्हें एक करोड़ रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा भी की। अखिलेश ने कहाÞ वरूण की मेहनत और लगन की बदौलत ही उन्होंने रियो में देश और राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से बाकी दिव्यांगों को भी प्रेरणा मिलेगी।


14502mairak: I am not hindu so can't understand this language please give in english
Similar questions